

सहकारिता डीएमडी ग्रुप 16 मार्च को महेश्वर में मनायेगा रंगारंग होली
खरगोन/(रिपोर्ट प्रवीण यादव)- जिला सहकारी केंद्रीय बैंक खरगोन एवं उससे जुड़ी हुई सहकारी संस्थाओं के कर्मियों का जिला सहकारी केंद्रीय बैंक खरगोन के प्रबंध संचालक पीएस धनवाल के नेतृत्व व मार्ग दर्शन में होली मिलन समारोह का भव्य और रंगा रंग आयोजन 16मार्च रविवार को महेश्वर नगर के होटल एवं रिसोर्ट पायल पैलेश में आयोजित होने जा रहा है जिसमें में खरगोन, बड़वानी व धार जिले की जिला सहकारी केंद्रीय बैंको तथा सहकारी संस्थाओं से बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिला कर्मचारीयों द्वारा सहभागिता की जाएगी !
आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए पच्चीस पच्चीस किलो गुलाल तथा सवा कुंटल फूलों की व्यवस्था की गई है जिससे होली खेली जाएगी। इस अवसर पर सभी पुरुष सहभागी सफेद कुर्ता- पायजामा,शर्ट-टी- शर्ट जींस पेंट तथा महिला सहभागी सफेद कुर्ती/टॉप/शर्ट एवं सलवार/लेगिन/जींस पहनकर आने की अपील की गई है!आयोजन में संगीत, गायन, वादन वालो की टोलिया अपना- अपना रंग जमाएगी ! कर्मचारीयों के द्वारा भी होलियार बनकर खूब होली के गीत गाएं जाएंगे व नृत्यात्मक प्रस्तुति भी दी जाएगी !आयोजन में निमाड़ के स्वाद से सरोबार स्नैक्स तथा भोजन की भी व्यवस्थाएं की गई हैं।




