A2Z सभी खबर सभी जिले की

सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा @moradabadpolice एवं SDM ठाकुरद्वारा द्वारा थाना डिलारी क्षेत्रान्तर्गत गंगा स्नान मेले का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। #UPPolice

रामगंगा नदी पर लगा विशाल मेला

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के शुभ अवसर पर सुरजननगर क्षेत्र के ग्राम बलिया के पास बह रही रामगंगा नदी परविशाल मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में बलिया,बल्लमगढ़, जयनगर, सुरजन नगर, रामपुर घोगर, बेरखेड़ा,जटपुरा, महावतपुर, लालापुर पीपलसाना, नाजर पट्टी, बंदेवाली मंडिया, कनकपुर पीपली, बहापुर, दुल्लापुर आदिलगभग दो दर्जन गांव से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।यहां पर पहुंचे हुए श्रद्धालुओं ने गंगा नदी के किनारे पूजाअर्चना के बाद विधि-विधान के साथ गंगा नदी में प्रसादचढ़ाया। इसके साथ ही अत्यधिक संख्या में परिवारों ने अपनेनवजात शिशुओं के सर के बालों का मुंडन करवाकर उनबालों को गंगा नदी में अर्पण किया। खेल खिलौने, मिठाई,खाद्य सामग्री, शृंगारिक सामान, घरेलू उपयोग में आने वालीवस्तुएं, चाट पकौड़ी आदि की दुकानें भी लगीं। बच्चों औरमहिलाओं ने झूलों का भी आनंद उठाया।मौ दीन पत्रकार रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद

Back to top button
error: Content is protected !!