A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिगरेट न देने पर दुकानदार से मारपीट का आरोप, पुलिसकर्मी व होमगार्ड पर गंभीर आरोप

सिपाही व होमगार्ड पर गंभीर आरोप, व्यापारियों में आक्रोश

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज गाजीपुर

गाजीपुर। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के बेदबिहारी पोखरा गांव निवासी दुकानदार नीरज कुशवाहा ने एक सिपाही और होमगार्ड पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का आरोप है कि सिगरेट न देने पर हुए विवाद के बाद उसे कासिमाबाद थाने ले जाकर बेरहमी से पीटा गया और उसकी चुटकी (शिखा) तक उखाड़ दी गई।
पीड़ित नीरज कुशवाहा के अनुसार, सिपाही सर्वेश सिंह एवं होमगार्ड जवाहर यादव दुकान पर सिगरेट मांगने पहुंचे थे। सिगरेट न देने पर पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद दोनों उसे जबरन थाने ले गए और वहां मारपीट व उत्पीड़न किया गया।
घटना से आहत दुकानदार ने कासिमाबाद थाना अध्यक्ष को लिखित तहरीर सौंपते हुए आरोपी सिपाही व होमगार्ड के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
मामले को लेकर व्यापारियों में भी भारी आक्रोश है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, कासिमाबाद तहसील के अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने गाजीपुर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापारी धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
फिलहाल पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की जांच की बात कही जा रही है। घटना की निष्पक्ष जांच और पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग तेज होती जा रही है।

📺 Vande Bharat Live TV News | सच के साथ, जनता के साथ

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live TV News Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!