सिटी प्रेस क्लब हरिद्वार ने राजू भाई ममता चौहान को बनाया उपाध्यक्ष सागर बने मुख्य सचिव
हरिद्वार 21 मार्च 2026 को अमरपुरा घाट पर सिटी प्रेस क्लब के पत्रकारों की हुई खुली सार्वजनिक बैठक में एजेंडे के अनुसार कई प्रस्ताव सदन की पटल पर रखे गये संगठन द्वारा जिन सदस्यों पर कार्रवाई की जा रही थी उन्हें संगठन ने उनकी पहली और अंतिम गलती मानते हुए वार्निंग देकर भविष्य में ऐसी गलती न करने के लिए चेतावनी देते दी तथा संगठन द्वारा जारी हर नियम तथा आदेश का पालन करने की चेतावनी के साथ ही संगठन ने आज अपने उपाध्यक्ष के रूप में राजू भाई तथा ममता चौहान को 1 वर्ष के लिए नियुक्त किया तथा सागर को संगठन का मुख्य प्रमुख सचिव नियुक्त करते हुए उन्हें ईद का तोहफा दिया है इन सब की नियुक्ति 1 वर्ष के लिए प्रभावी मानी जाएगी साथ ही संगठन के नियमों के विरुद्ध चलने पर कार्यवाही की भी चेतावनी दी की नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन के नियमों का पालन करते हुए पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखेंगे इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष ठाकुर मनोज मनोजानंद ने नवरात्र महापर्व के अगले दिन सिटी प्रेस क्लब के द्वितीय कार्यालय के उद्घाटन की घोषणा की तथा संगठन के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारी को एक साथ मिलकर चलने के लिए प्रेरित किया संगठन के महामंत्री श्री कमल अग्रवाल ने कहा संगठन पत्रकारों की एक प्रबुद्ध संस्था है सभी सदस्य पत्रकारिता की गरिमा को बनाये रखें बैठक में संगठन के सचिव संजीव सक्सेना सचिव अजय वर्मा पुस्तकालय सचिव अमर पुस्तकालय उप सचिव अरोड़ा उर्फ दादू सचिव परवीन कश्यप महामंत्री कमल अग्रवाल अध्यक्ष ठाकुर मनोज मनोजानंद उपाध्याय श्रीमती ममता चौहान उपाध्यक्ष श्री राजू भाई संगठन के मुख्य प्रमुख सचिव सागर सदस्य कृष्णा संयोजक श्रीमती मोनिका सिंह उपाध्यक्ष श्रीमती मुन्नी चौहान कोषाध्यक्ष रानी सहित अनेकों पदाधिकारी तथा सदस्य बैठक में मौजूद थे