
सिद्धार्थनगर के भनवापुर ब्लॉक में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। मेले में तीन पीएचसी तरहर, बिजौरा और सोहना में कुल 86 मरीजों का मुफ्त इलाज किया गया।

पीएचसी तरहर में डॉ. हनुमंत लाल मिश्रा ने 22 मरीजों की जांच की। पीएचसी बिजौरा में डॉ. इर्शदेव आर्य ने 35 मरीजों का इलाज किया। पीएचसी सोहना में डॉ. सबीहा मलिक ने
31 मरीजों को देखा। सभी मरीजों को निःशुल्क दवाएं दी गईं। मेले में खांसी, खराश, गैस्ट्राइटिस, एसिडिटी, पेट दर्द, फंगल संक्रमण और जोड़ों के दर्द से पीड़ित मरीजों का इलाज किया गया।
दोपहर में घरों से बाहर निकलने से बचें
अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने लू से बचाव के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि दोपहर में बाहर निकलने से बचें। निर्जलीकरण से बचने के लिए संतरे, तरबूज, खरबूज, खीरा, ककड़ी और नींबू का सेवन करें। शुद्ध पेयजल और संतुलित भोजन का सेवन करें।
एएनएम, संगिनी और आशा कार्यकर्ताओं को गांव स्तर पर लू से बचाव के प्रति जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम में अंबुज श्रीवास्तव, मनोज मिश्र, कौस्तुभ, अखिलेश तिवारी समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।
ع













