A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेवासमध्यप्रदेश

सीएमएचओ डॉ. सरोजिनी जेम्स बेक ने किया सिविल हॉस्पिटल सोनकच्छ का आकस्मिक 

समस्त चिकित्सकों सहित कर्मचारियों को दिए मुख्यालय पर रहने के निर्देश 

देवास। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सरोजिनी जेम्स बेक ने सोमवार दिनांक 12 जनवरी 2025 को सिविल अस्पताल सोनकच्छ का आकस्मिक निरीक्षण किया। इमरजेंसी कक्ष एवं ट्रामा रूम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि पलंग पर मेकिनटॉश बिछाई जाए। पेय जल स्थल के आस-पास साफ सफाई रखने के निर्देश दिए गए। शासन की गाइडलाइन अनुसार कलर कोडेड बिन रखने और उनमें कचरा संग्रहण के भी निर्देश दिए गए।

कंप्यूटर कक्ष में ट्राइएज रूम बना हुआ है, जबकि ट्राइएज रूम में कंप्यूटर कक्ष है। उन्होंने निर्देशित किया कि जो साइनेज है उसी के अनुसार कक्ष निर्धारित किए जाकर कार्य किए जाएं। डॉ बेक ने पीएनसी वार्ड, लेबर रूम एवं स्टोर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान पीएसी वार्ड में भर्ती श्रीमती निकिता उम्र 23 वर्ष पति वीरेंद्र सिंह निवासी फावड़ा तहसील सोनकच्छ से चर्चा की एवं उनसे मिल रहे उपचार की जानकारी लेकर संतुष्टि जाहिर की। निरीक्षण के दौरान बीपीएम श्री पवन सोनेर एवं बीसीएम श्री दीपक चौहान अनुपस्थित पाए गए। इनका किसी प्रकार का कोई अवकाश आवेदन भी प्राप्त नहीं हुआ अतः इनको कारण बताओ सूचना पत्र जारी करते हुए एक दिवस के भीतर मुख्यालय पर जवाब प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। सिविल अस्पताल सोनकच्छ में ड्यूटी का पत्र जारी होने के बाद भी उपस्थित नहीं होने पर लैब टेक्नीशियन श्रीमती उमा परमार एवं श्रीमती भावना तारे को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने हेतु निर्देशित किया गया।

 बांडेड चिकित्सक डॉ छवि पवार, डॉ.हिमांशी पाटिल एवं डॉ अदिति शर्मा जो दिनांक 5 दिसंबर 2025 से लगातार अनुपस्थित हैं के संबंध में वरिष्ठ कार्यालय भोपाल पत्र भेजे जाने के संबंध में पुष्टि की।

 

एनआरसी में निरीक्षण के दौरान डॉ बेक को चार बच्चे भर्ती मिले। डॉ बेक ने अधिक से अधिक कुपोषित बच्चों को भर्ती करने हेतु निर्देशित किया एवं भर्ती बच्चों के परिजनों को 14 दिन तक भर्ती रहने की सलाह एवं फॉलो अप के लिए आने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि एल टी टी रजिस्ट्रेशन फॉर्म पूरे भरे जाएं ताकि किसी प्रकार की जानकारी अधूरी रहने से क्षतिपूर्ति की स्थिति में किसी समस्या का सामना न करना पड़े।

 उन्होंने स्थापना शाखा प्रभारी को निर्देशित किया कि सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों का अवकाश संधारण कर अवगत करायें। आकस्मिक अवकाश एवं अन्य अवकाश समाप्त होने पर अवैतनिक कार्य करने के निर्देश जारी किए जाएं।

डॉ. बेक ने 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का यथाशीघ्र निराकरण करने, आई गॉट पोर्टल पर अधिक से अधिक कर्मचारियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने दिनांक 12 जनवरी से 31 मार्च तक संचालित संकल्प से समाधान अभियान में संपूर्ण ऊर्जा से कार्य करने के निर्देश दिए। दिनांक 15 जनवरी को विकासखंड स्तर पर आयोजित किए जाने वाले नई चेतना स्वास्थ्य शिवरों को समन्वय से आयोजित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने, राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आधिकाधिक उपलब्धि अर्जित करने के निर्देश दिए।

 सिविल हॉस्पिटल सोनकच्छ के बाहरी क्षेत्र में संचालित विद्यार्थी मेडिकल स्टोर जो अतुल सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है और उसको विनोद सिंह गौड़ संचालित करते हुए पाए गए को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस दौरान प्रभारी मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ सुमित सोलंकी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ आदर्श ननेरिया, जिला मीडिया अधिकारी श्रीमती श्रुति गौर तोमर सहित अन्य चिकित्सक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!