
सुपौल | सहरसा-सुपौल के बीच एक जोड़ी नई मेमू पैसेंजर ट्रेन दी गई है। ट्रेन का परिचालन 16 जुलाई से शुरू किया जाएगा। समस्तीपुर मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि नई मेमू पैसेंजर ट्रेन संख्या 05279/05280 सहरसा-सुपौल-सहरसा मेमू पैसेंजर सहरसा से 04.45 बजे चलकर 04:58 बजे पंचगछिया, 05:10 बजे गढ़बरूआरी रुकते हुए 05:40 बजे सुपौल पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05280 सुपौल-सहरसा मेमू पैसेंजर सुपौल से 06:05 बजे चलकर 06:16 बजे गढ़बरूआरी, 06:28 बजे पंचगछिया होते हुए 07 बजे सहरसा पहुंचेगी। इस के कारण गाड़ी संख्या 05516 सहरसा-फारबिसगंज डेमू पैसेंजर के ठहराव समय में सहरसा से सरायगढ़ के बीच परिवर्तन किया गया है। सहरसा-फारबिसगंज डेमू पैसेंजर सहरसा से 06:45 बजे के बजाए 07:05 बजे चलकर 07:14 बजे सहरसा कचहरी, 07:20 बजे नंदलाली, 07:26 बजे पंचगछिया, 07:33 बजे गढ़बरूआरी, 07:39 बजे वीणा एकमा, 07:44 बजे सुन्दरपुर, 07:50 बजे सुपौल, 08:00 बजे कदमपुरा, 08:09 बजे थरबिटिया, 08:18 बजे बैजनाथपुर अन्दौली, 08:24 बजे चांदपिपर रुकते हुए 08:30 बजे सरायगढ़ पहुंचेगी, जबकि सरायगढ़ और फारबिसगंज के मध्य इस ट्रेन की समय-सारणी पूर्ववत रहेगी।








