अन्य खबरेउत्तर प्रदेश

सुबह की प्रमुख खबरें मंगलवार 1 अप्रैल 25

➡लखनऊ-आज नवरात्र का तीसरा दिन ,आज के दिन माता चंद्रघंटा की पूजा की जाती है,मां चंद्रघंटा के मस्तक पर अर्ध चंद्रमा विराजमान है,जिस कारण इन्हें मां चंद्रघंटा नाम से जाना जाता है,माथे पर अर्धचंद्र लिए माता दैत्यों का नाश करती हैं,अस्त्र-शस्त्र से सुशोभित मैया सिंह पर सवार,मां दुर्गा के 9 रूपों में से तीसरे रूप में होती है पूजा

➡लखनऊ-आज से नए शैक्षिक सत्र की शुरूआत,प्रदेश में स्कूलों की टाइमिंग भी बदली,प्राथमिक विद्यालयों के समय में बदलाव,सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेंगे स्कूल,नेशनल हाईवे पर महंगा हुआ सफर,आज से लागू हुई बढ़ी टोल की दरें,5 से 10 रुपए तक महंगा हुआ सफर,दिल्ली और मेरठ एक्सप्रेस वे पर सफर महंगा,दिल्ली से मेरठ तक 170 रूपए होगा टोल,ईस्टर्न पेरिफेरल पर 280 रुपए टोल लगेगा,नया इनकम टैक्स बिल भी आज से होगा लागू,टैक्स के नए प्रावधान आज से होंगे लागू,12 लाख तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं लगेगा

➡अलीगढ़ -संविदा कर्मी करण को IT ने भेजा 34 करोड़ का नोटिस,भारतीय स्टेट बैंक खैर में चतुर्थ श्रेणी का है संविदा कर्मी,34 करोड़ का नोटिस मिलने के बाद परिवार के लोग परेशान,29 तारीख को स्पीड पोस्ट के जरिए मिला था IT का नोटिस,14 हजार 200 मासिक वेतन मिलता था- संविदा कर्मी,इस साल बढ़कर 15 हजार रुपए कर दिया गया है- पीड़ित,2018 में नौकरी की तलाश में दिल्ली गया था- पीड़ित,ठेकेदार ने पेपर बनाने की कंपनी में कार्य दिया था-पीड़ित,ठेकेदार ने आधार, पैन कार्ड का गलत दुरुपयोग किया-पीड़ित  ,करण ने पूरे मामले की पुलिस से लिखित शिकायत की है,चंडौस की कस्बा चंडौस का रहने वाला है पीड़ित करण

➡आगरा -IPL सट्टेबाजी पर आगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,DCP सिटी सोनम कुमार के निर्देश पर हुई कार्रवाई,बबलू धाकड़,डोरीलाल समेत 9 सट्टेबाजों को पकड़ा ,IPL मैच पर कैफे में बैठकर सभी लगा रहे थे सट्टा,कैफे की आड़ में चल रहा था सट्टेबाजी का खेल,1,63,000 रुपए, चार दो पहिया वाहन हुए बरामद,एक SUV कार,10 मोबाइल भी पुलिस ने किए जब्त,क्लब स्क्वायर 8 कैफे पर चल रहा था सट्टे का खेल

➡बरेली-सीएम योगी आदित्यनाथ का आज बरेली दौरा,स्कूल चलो, संचारी रोग अभियान की शुरुआत करेंगे,कई योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे CM,अधिकारियों के साथ मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे

➡रायबरेली-राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह का रायबरेली दौरा आज,संचारी रोग कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे मयंकेश्वर शरण ,108 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना,जीआईसी ग्राउंड में आयोजित होगा कार्यक्रम

➡बलिया-नगरा कांड को लेकर मंत्री दारा सिंह चौहान पहुंचे बलिया,परिजनों को दिया भरोसा कोई भी दोषी बक्सा नहीं जाएगा ,मैं इस मामले में खुद मुख्यमंत्री से बात करूंगा- दारा सिंह,पीड़ित परिवार बेहद गरीब है- मंत्री दारा सिंह चौहान  ,पीड़ित परिवार को आवास दिलाने की कोशिश करूंगा

➡संभल -बीजेपी नेता गुलफाम यादव की हत्या का मामला,फरार चल रहे आरोपियों पर किया गया इनाम घोषित,DIG की तरफ से किया गया आरोपियों पर इनाम घोषित,दोनों आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित

,पुलिस हत्या के 6 आरोपियों को भेज चुकी है जेल,दो आरोपी अभी भी चल रहे फरार, पुलिस को तलाश,थाना जुनावई थाना क्षेत्र का मामला

➡अमेठी-प्रेमी के घर रहने के लिए पहुंची प्रेमिका,प्रेमिका को परिजनों ने रखने से किया मना,युवक ने युवती को दिया था शादी का साझा ,शादी का साझा देकर युवक करता था यौन शोषण,शादी न करने पर प्रेमिका ने थाने में की थी शिकायत,प्रेमिका ने प्रेमी के खिलाफ थाने में की थी शिकायत,शिकायत के बाद प्रेमी ने युवती से की थी कोर्ट में शादी,कानूनी रूप से शादी होने के बाद ससुराल पहुंची थी युवती,सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी,अमेठी कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव का मामला

Back to top button
error: Content is protected !!