

सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर संदीप जी. आर. के द्वारा सड़क सुरक्षा के संबंध में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन 2 जनवरी को किया जाना है, जिसमें सड़क सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाएंगे एवं समस्त ग्रामों सहित अन्य जगह ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम की पट्टी लगाने का कार्य किया जाएगा। कलेक्टर के निर्देश के तत्काल पश्चात क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज तेगुरिया के द्वारा कार्रवाई करते हुए आज मंडी चौराहे से लेकर खुरई रोड पर 60 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम की पट्टी लगाई गई एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली संचालकों तथा उनके ड्राइवरों को आवश्यक जानकारी दी गई। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज तेगुरिया ने बताया कि कलेक्टर संदीप जी. आर. के द्वारा जिले के व्यक्तियों की सुरक्षा के लिए 2 जनवरी को समस्त ग्रामों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाना है, जिसमें समस्त ग्रामवासियों एवं जिलेवासियों को आवश्यक जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसी परिप्रेक्ष्य में सागर कृषि मंडी चौराहे पर 60 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम लगाने की कार्रवाई की गई। प्रजापति समाज के अध्यक्ष ने भी समर्थन करते हुए कहा कि कलेक्टर की यह अभिनव पहल सागर जिले के लिए वरदान साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान से दुर्घटनाएँ रुकेंगी और व्यक्ति सुरक्षित रहेगा। जिला क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज तेगुरिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली संचालकों से कहा कि अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियाँ यातायात के नियमों के अनुसार ही संचालित करें तथा खराब होने की स्थिति में उन्हें सड़क के साइड में खड़ा करें। सभी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम लगवाएँ और अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली संचालकों को भी लगाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि यदि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लोहे की रॉड लेकर जाते हैं, तो उसके लिए अलग से सुरक्षा के प्रबंध किए जाए





