
8 दिव्यांग स्काउट राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग
देशभर के 1 हजार से अधिक दिव्यांग स्काउट गाइड के लिए 27 से 31 मार्च 2026 तक होगा आयोजन
राष्ट्रीय स्तरीय अग्नूरी में पाली के 8 स्काउट ओर 2 यूनिट लीडर भाग लेने के लिए हुए रवाना
पाली, 26 मार्च। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय पाली के स्थानीय संघ कंटालिया के महावीर मूक बधिर विद्यालय सिरियारी स्काउट यूनिट के 8 स्काउट ओर 2 यूनिट लीडर का चयन दिव्यांग स्काउट गाइड हेतु राष्ट्रीय स्तरीय अग्नूरी में सहभागिता के लिए चयनित किया गया।
सी ओ स्काउट गोविन्द मीना ने बताया कि भारत स्काउट व गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वावधान में दिनांक 27 मार्च से 31 मार्च 2026 तक नेशनल लेवल अंगूरी का आयोजन नेशनल यूथ कॉम्प्लेक्स, ग़दपुरी (हरियाणा) में किया जा रहा है, जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यो से दिव्यांग स्काउट गाइड अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे|
शिविर में राजस्थान प्रदेश से 4 जिलों के स्काउट ग्रुप सहभागिता करेंगे, पाली जिले से महावीर मूक बधिर विद्यालय सिरियारी के 8 स्काउट व 2 यूनिट लीडर इस राष्ट्रीय स्तर गतिविधि में भाग लेंगे|
विद्यालय के स्काउट मुकेश गुर्जर, दुर्योधन सिंह, जोताराम, राकेश देवासी, महेश, टिक्कम सिंह, जितेंद्र, जसवंत सिंह ओर यूनिट लीडर सुरेश कुमार मेवाड़ा एवं देवी लाल शर्मा का चयन हुआ है|
पाली जिले के दिव्यांग स्काउट पहली बार जिले के बाहर जाकर इस प्रकार की राष्ट्रीय स्तर की गतिविधियों में भाग लेंगे|
सी ओ गाइड डिंपल दवे ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तरीय अग्नूरी में भाग लेने वाले स्काउट को विशेष गतिविधियां, आर्ट एंड क्राफ्ट, रंगोली, रिदम एक्टिविटी, गेम, बेसिक स्काउट स्किल, सामान्य गांठे, मिनी पॉयनियरिंग मॉडल, ट्रैफिक रूल अवेयरनेस, बेसिक फर्स्ट एड जागरूकता, आउटडोर एंड नेचर बेस्ड एक्टिविटी, नेचर वॉक, ट्री आइडेंटिफिकेशन, गार्डनिंग, कल्चर एंड टैलेंट एक्टिविटी, ग्रुप एक्टिविटी, एक्शन सोंग, डांस, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फैंसी ड्रेस के अलावा लाइफ स्किल एक्टिविटी और अन्य राज्यों की संस्कृति को जानने का और अपनी संस्कृति के प्रदर्शन का मौका भी इस गतिविधि के माध्यम से प्राप्त हो सकेगा तथा विभिन्न प्रकार की गतिविधियों ओर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा|
जिले के स्काउट का इस प्रतियोगिता में चयन होने पर जिला मुख्य आयुक्त, जिला प्रशिक्षण आयुक्त प्रकाश चंद्र सिंघाड़िया, सचिव स्थानीय संघ कंटालिया चुन्नी लाल चौहान, पुरुषोत्तम पुरी गोस्वामी, मोहन सिंह राठौड़, दौलत सिंह, हिम्मत पटेल, नसीम बानो, विश्वा परमार, जयपाल सिंह, प्रदीप कुमार शर्मा, कैलाश कुमार आदि ने बधाई दी है|
शिविर में भाग लेने वाले स्काउट आज मारवाड़ जंक्शन से शिविर में भाग लेने के लिए रेलमार्ग से रवाना हुए|


