
नागपुर के उमरेड मे पटाखे जलाने के दौरान एक दुखद घटना घटना हो गई जिसमे ग्यारह महिलाऐ घायल हो गई और सात गंधीर रूप से झुलस गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना एक स्थानीय समारोह आयोजन के दौरान घटित हुई जब समारोह मे अचानक से पटाखे फट गये जिससे भीड़ मे दौड़ भाग मच गई। प्राप्त जानकारी अनुसार घायल महिलाओ का ईलाज उमरेड के ग्रामीण अस्पताल मे किया गया। कुछ की गंभीर चोटे आने से स्थानीय गणेश मंडल के सदस्यो ने उन्हे नागपुर के निजी अस्पतालो मे भर्ती करवाया गया इस घटना की आधिकारिक जांच शूरू कर दी गई है। इस दुखद घटना के बाद स्थानीय नागरिको ने भविष्य मे ऐसी दुर्घटनाओ को रोकने के लिए सही उपाय किये जाने की मांग की है। घटना के बाद से सार्वजनिक समारोहो मे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगो मे चिंताऐ भी बढ़ा दी है। समारोहो का आयोजन करने वाले आयोजको को भी समारोह के दौरान तेज पटाखे आदि को लेकर सावधानी रखनी चाहिए।
