A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

जिलाधिकारी ने किया स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत कम्पनी बाग के सौन्दर्यीकरण, विकास एवं जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण

सहारनपुर जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा कम्पनी बाग के सौन्दर्यीकरण के दृष्टिगत स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत विकास एवं जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी ने किया स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत कम्पनी बाग के सौन्दर्यीकरण, विकास एवं जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण

जोनल प्लान के लेआउट के तहत सम्पूर्ण कम्पनी बाग को तीन जोन में किया जाएगा विकसित

कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण करने के निर्देश

सहारनपुर जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा कम्पनी बाग के सौन्दर्यीकरण के दृष्टिगत स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत विकास एवं जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होने प्रवेश द्वार के तहत मुख्य प्रवेश द्वार में चल रहे निर्माण कार्य को देखा एवं प्रगति के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही साथ तितली पार्क पर किए जा रहे जीर्णोद्धार कार्यों के संबंध में संबंधित को निर्देशित किया।
अवगत कराना है कि स्मार्ट सिटी के तहत कम्पनी बाग में सौन्दर्यीकरण करने के लिए एक विस्तृत योजना बनाई गयी है। जिसके अन्तर्गत प्रवेश द्वार में तीन द्वारों का निर्माण जिसमें एक मुख्य प्रवेश द्वार बनाया जाना है। जोनल प्लान के लेआउट के तहत सम्पूर्ण कम्पनी बाग को तीन जोन में विभाजित कर विकसित किया जाएगा।इसके तहत एन्टेªन्स गेट, बाउण्ड्री वाल, चैन लिंक फैन्सिंग, पाथवे, एन्टेªन्स पिआज्ज़ा, जोगिंग ट्रैक, कच्चा पाथवे, सरफेस पार्किंग, ट्री प्लेटफोर्म, किड्स प्ले, जिम ऐरिया, चिल्ड्रन प्ले एपरेटस, एक्सटर्नल एक्सरसाईज इक्विपमेंट्स, वाटर बोडी, ब्रिज, फाउन्टेन, लैण्डस्केप एण्ड होर्टीकल्चर, जैपनीज पार्क, हम्मिंग बर्ड गार्डन, रोज गार्डन, बटरफ्लाई पार्क, एक्सटर्नल इलेक्ट्रीफिकेशन एण्ड लैण्डस्केप लाईटिंग, माइक्रो ड्रिप इरीगेशन, बोरिंग, रेनोवेशन ऑफ एडमिन बिल्डिंग, ओपन एमफीथिएचर, टॉयलेट ब्लॉक, गार्ड रूम, शैल्टर, परगोला, गजीबो, बैंच, डस्टबीन, साइनेज, प्लान्टर, प्लान्टर विद सीटिंग, सोलर पैनल, सीसीटीवी कैमरा, ऑडियो सिस्टम आदि की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों सहित फर्म के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!