A2Z सभी खबर सभी जिले की

नगर परिषद देवेंद्रनगर के स्वच्छता ही सेवा कैम्पेन में स्कूली बच्चों ने निकाली साइकिल रैली,लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश

देवेन्द्र नगर न्यूज़ कमल लखेरा नगर परिषद देवेंद्रनगर के स्वच्छता ही सेवा कैम्पेन में स्कूली बच्चों ने निकाली साइकिल रैली,लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश स्कूली बच्चों के साथ अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने भी चलाई साइकिल देवेंद्रनगर:-स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर परिषद देवेंद्रनगर प्रशासन के द्वारा अध्यक्ष शिवांगी गुप्ता,उपाध्यक्ष जय कुमार कुशवाहा एवम सीएमओ के के तिवारी के नेतृत्व में बुधवार को सुबह 8 बजे से स्वच्छता ही सेवा कैम्पेन 2024 अभियान के तहत रैनबो पब्लिक स्कूल से नगर परिषद देवेंद्रनगर तक स्वच्छता का संदेश देने के लिये स्वच्छता साइकिल रैली निकाली गई। शासकीय महाविद्यालय, कन्या हायर सेकेंडरी, बालक हायर सेकेंडरी, सरस्वती हायर सेकंडरी, रैनबो पब्लिक स्कूल,जीरो मॉडल हाईस्कूल, भारतीयम विद्यापीठ व स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के स्कूली छात्र छात्राओं ने रैली के माध्यम से शहरवासियों व लोगों को जागरूक किया। इस दौरान अध्यक्ष,उपाध्यक्ष व सीएमओ ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से अपने आसपास साफ सफाई रखने और अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका का निर्वहन करने की अपील की। नगर के रैनबो पब्लिक स्कूल से शुरू हुई रैली नगर के मुख्य मार्गो से होकर नगर परिषद देवेंद्रनगर मैन तिराहा में समाप्त हुई जहां सभी बच्चों को बिस्कुट व केला वितरित किया गया। उपाध्यक्ष जय कुमार कुशवाहा ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य समाज मे स्वच्छता का संदेश देने के स्वच्छता अभियान व पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छता के लिए कार्य कर रहे हैं। अब सरकार चाहती है कि स्वच्छता लोगों का स्वभाव बन जाये ताकि हर तरफ स्वच्छता रहे और गन्दगी खत्म हो जाये। नगर पालिका सीएमओ के के तिवारी ने कहा कि 2014 से मोदी जी स्वच्छता के लिए कार्य कर रहे हैं। नगर परिषद की कचरा गाड़ियां घर घर से कचरा जमा करके ट्रैचिंग ग्राउंड तक ले जाती हैं। जिससे नगर साफ बना रहता है। नागरिकों से भी अपेक्षा है कि कचरा खुले में न फेंकें।बाईट—1-अध्यक्ष शिवांगी गुप्ता 2-उपाध्यक्ष जय कुमार कुशवाहा

VID-20240925-WA0006

Back to top button
error: Content is protected !!