
नगला मानसिंह में कर्ज से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या
थाना गांधी पार्क क्षेत्र के नगला मानसिंह में एक व्यक्ति ने कर्ज के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । बताया जा रहा है कि लगातार कर्जदारों के फोन से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया । व्यक्ति ने अपने घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।






