A2Z सभी खबर सभी जिले की

महिला ने पति पर आरोप लगाया धर्म परिवर्तन करने का

देवरिया के महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने पति पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है।

महिला का कहना है कि वह अब किसी भी हालत में अपने पति के साथ नहीं रहेगी। पुलिस ने पति के घर लौटने पर मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया है, हालांकि महिला ने साफ कर दिया है कि वह अपने पति के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती।

गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र की एक युवती का करीब छह साल पहले महुआडीह थानाक्षेत्र के एक युवक के साथ प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद पति खाड़ी देश में नौकरी करने चला गया। पत्नी का आरोप है कि अब पति उस पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव डाल रहा है। परेशान महिला ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, गोरखपुर में एक शिकायती पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई।

शिकायत मिलने के बाद मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने महुआडीह पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस ने तुरंत दोनों पक्षों को थाने बुलाया। बातचीत के दौरान महिला ने साफ कर दिया कि वह अब अपने पति के साथ नहीं रहेगी। हालांकि, महिला ने यह भी कहा कि वह अपने पति या ससुरालवालों पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती।

पुलिस का बयान

महुआडीह थाने के एसआई नरेंद्र पांडेय ने कहा, “महिला ने गोरखपुर में शिकायत की थी। हमने दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की है। महिला ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया है। फिलहाल पति विदेश में है, और उसकी बात तभी सुनी जा सकेगी जब वह घर लौटेगा। मामले की जांच की जा रही है।”

 

Back to top button
error: Content is protected !!