
*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना दादरी पुलिस द्वारा चोरी की घटना कारित करने वाले 05 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 03 बैटरी भिन्न-भिन्न कम्पनी की व मोबाइल टावर से चोरी किया हुआ 01 आरआरयू बरामद।*
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 16.12.2024 को वादी की तहरीर के आधार पर अज्ञात अभियुक्त द्वारा वादी की एयरटेल साईट से आर0आर0यू0 सीरियल नं0- सीएन35620370 व सीरियल नं0-सीएन35620461 को चोरी कर लेने के आधार पर थाना दादरी पर मु0अ0सं0-623/2024 धारा- 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
*कार्यवाही का विवरण*
दिनांक 17.12.2024 को थाना दादरी पुलिस द्वारा चोरी की घटना करने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 05 शातिर चोर 1. आकाश पुत्र हरपाल 2. राकेश कश्यप पुत्र तुलाराम 3. यश पुत्र विनोद 4. दीपक पुत्र जयभगवान 5. लव कुमार उर्फ लक्की पुत्र अर्जुन सिंह को 03 बैटरी भिन्न-भिन्न कम्पनी की व 01 आरआरयू सीरीयल नं0-सीएन35620370 के साथ एनटीपीसी कट से करीब 50 मीटर पहले रुपवास की तरफ से गिरफ्तार किया गया है।
*पूछताछ का विवरण-*
अभियुक्तगण ने पूछताछ करने पर बताया कि हम सब ने मिलकर पिछली रातों में जारचा रोड पर एयरटेल टावर से 2 आरआरयू चोरी किया था तथा आस-पास के इलाके से हमने गाडियों की बैटरी/टावरों के आरआरयू चोरी किये थे । माल बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-317(2)/ 317(5) बीएनएस की वृद्धि की गयी।
*बरामदगी का विवरण*
03 बैट्ररी भिन्न-भिन्न कम्पनी
एक आरआरयू सीरीयल नं0-सीएन 35620370
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण*
1.आकाश पुत्र हरपाल निवासी अमर विहार कालोनी बेहटा हाजीपुर थाना लोनी बार्डर जिला गाजियाबाद उम्र करीब 21 वर्ष
2.राकेश कश्यप पुत्र तुलाराम निवासी थाना मिलक जिला रामपुर उम्र करीब 23 वर्ष
3.यश पुत्र विनोद निवासी अमर विहार कालोनी बेहटा हाजीपुर थाना लोनी बार्डर जिला गाजियाबाद उम्र करीब 20 वर्ष
4.दीपक पुत्र जयभगवान निवासी राहुल गार्डन बेहटा हाजीपुर थाना लोनी बार्डर जिला गाजियाबाद उम्र करीब 20 वर्ष
5.लव कुमार उर्फ लक्की पुत्र अर्जुन सिंह निवासी अमर विहार कालोनी बेहटा हाजीपुर थाना लोनी बार्डर जिला गाजियाबाद उम्र करीब 21 वर्ष
*आपराधिक इतिहास का विवरण*
मु0अ0सं0-623/2024 धारा-303(2) बीएनएस व बढोतरी धारा-317(2)/ 317(5) बीएनएस थाना दादरी गौतमबुद्धनगर
*मीडिय सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौमतबुद्धनगर।*








