A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

सड़क दुघर्टना में दुल्हे की पसली टूटीं और भतीजे की मौत 5 अन्य लोग घायल ।

सड़क दुघर्टना में दुल्हे की पसली टूटीं और भतीजे की मौत 5 अन्य लोग घायल ।

जसपुरा-पपरेंदा मार्ग पर दूल्हे की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दूल्हे की पसलियां टूट गईं और उसकी रिश्ते की भतीजी की मौत हो गई। तीन अन्य युवतियां और एक युवक भी गंभीर रूप से घायल है। सूचना के बाद शादी फिलहाल टाल दी गई है। टक्कर इतनी तेज थी कि पेड़ से टकराने के बाद कार बांदा की तरफ मुड़ गई और दूसरे पेड़ से टकरा गई। कार के परखचे उड़ गए।*

शहर कोतवाली क्षेत्र के मवईबुजुर्ग निवासी 25 वर्षीय शिवम पुत्र नवल किशोर वर्मा की बारात हमीरपुर जा रही थी। दूल्हे की कार आगे थी। पीछे बारातियों से भरी बस थी। जसपुरा-पपरेंदा मार्ग पर रात करीब साढ़े नौ बजे पपरेंदा टंकी के पास दूल्हे की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार के दोनों एयर बैग भी खुल गए थे। बस में सवार बारातियों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही कार में फंसे शिवम, उसकी भतीजी प्रियंका पुत्री कल्लू, अनामिका पुत्री मुन्ना प्रसाद, प्रीति पुत्री सियाराम, मालती पुत्री बद्रीप्रसाद और अजीतम कुमार पुत्र सेवक को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। यहां प्रियंका की मौत हो गई। दूल्हे की पसलियां टूट गई हैं। अन्य को भी गंभीर चोट आई है।

लड़की पक्ष को दी गई सूचना: बारात हमीरपुर में भरुआ सुमेर स्थित भवनिया पचखुरा निवासी दीपक के घर जा रही थी। उसकी बहन सविता से शिवम की शादी तय थी। लड़की पक्ष को बारात न पहुंच पाने की सूचना दी गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!