Technologyअन्य खबरेगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडताज़ा खबरदेशधनबादधार्मिकबोकारोमनोरंजनमौसममौसम और स्वास्थ्यरामगढ़लाइफस्टाइलसबसे हाल की खबरेंसमाचारसरायकेलास्थानीय समाचार

समुदाय विशेष के डीजे संचालक व स्कॉर्पियो ड्राइवर से बारात में उलझना पड़ा महंगा:- पूरा घर जख्मी 

मझिआंव थाना क्षेत्र के आमर गांव के पश्चिम टोला पर एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा पिता पुत्र एवं माता को पीट-पीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया.

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा से मझिआंव थाना क्षेत्र के आमर गांव के पश्चिम टोला पर एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा पिता पुत्र एवं माता को पीट-पीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया.उन्हें जख्मी हालत में आस पास के लोगों ने मझिआंव थाना लाया. इसके बाद पुलिस द्वारा इंज्युरी काटने के बाद रेफरल अस्पताल में सुधीर विश्वकर्मा 23वर्ष,उसके पिता अवध विश्वकर्मा 58वर्ष एवं माता सुशीला देवी 55वर्ष का इलाज कराया गया. और सुशीला देवी की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक द्वारा बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया.इस संबंध में घायल सुधीर विश्वकर्मा द्वारा थाना में आवेदन देकर जान माल की सुरक्षा करने एवं कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है. थाना को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि रविवार को सुबह में जब वह घर से बाहर निकला तो देखा कि सैफ अली खान अपने कई सहयोगियों के साथ लाठी डंडा एवं बंदूक लिए खड़ा है.इसके बाद मैं शक के आधार पर पूछा कि किसको खोज रहे हैं. इसके बाद वे लोग आग बबूला हो गए और जाति सूचक गाली देते हुए बोले कि अभी बताते हैं कि किसको खोज रहे हैं.इसके बाद वे लोग चले गए.और 8:00 बजे इबरार खान, सैफ अली खान,मुस्तकीम खान, एवं हाका खान तथा 8से10 अन्य लोगों के साथ लाठी डंडा लेकर आए और मेरे घर में घुसकर मुझे, मेरी माँ एवं पिता जी को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिए.

विवाद व मारपीट का कारण

विवाद के संबंध में पूछने पर सुधीर के पिता अवध विश्वकर्मा ने बताया कि शनिवार को रात्रि में सत्येंद्र पासवान के पुत्र का बारात बिशुनपुरा में गया था. जहां पर बगल के गांव भुसुआ के डीजे को लेकर आपस में विवाद हुआ. इसके बाद भूसुवा गांव निवासी डीजे संचालक के पक्ष में होकर उसी गांव का स्कॉर्पियो वाहन का ड्राइवर सैफ अली खान बारातियों से उलझ गया. जिसके बाद बाराती पक्ष के कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी.अवध ने कहा कि मेरा पुत्र उस मारपीट में भी नही था. वह तो बारात में खाना खाकर घर आ गया था. लेकिन उन लोगों ने बारात का सारा गुस्सा मेरे घर में मारपीट कर निकाल दिया.

इधर इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि अभी वे थाना से बाहर हैं, लेकिन मारपीट की घटना का पता है.इसकी प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!