
सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी-8225072664- पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशानुसार फरार स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नरयावली पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। इस अभियान के अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राहतगढ़ के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी नरयावली निरीक्षक कपिल कुमार के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा वर्ष 2014 से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी का विवरण निम्नानुसार है।रिंकू उर्फ सत्यनारायण पिता गोपीलाल साहू आयु 34 वर्ष ग्राम लुहर्रा, थाना नरयावली वर्तमान पता: शारदा पुश्ती, इंदौर आरोपी के विरुद्ध न्यायालय जेएमएफसी सागर (न्यायाधीश श्रीमती आयुषी उपाध्याय) द्वारा प्रकरण क्रमांक 5800/2014 धारा 294, 323, 341, 506 भारतीय दंड संहिता में स्थायी वारंट जारी किया गया था नरयावली पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को इंदौर से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया एवं उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। कार्यवाही में थाना नरयावली के निम्न अधिकारियों-कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।निरीक्षक कपिल कुमार,उप निरीक्षक अनिल कुजूर,आरक्षक 13अ आशीष वर्मा शामिल रहे । सागर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सतत अभियान जारी है।