A2Z सभी खबर सभी जिले की

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्ति और केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार-फेर बदल अपडेट

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्ति और केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार-फेर बदल अपडेट

नई दिल्ली

दिल्ली से लेकर बिहार के सियासी गलियारों में इस सवाल की चर्चा

क्या बिहार चुनाव से पहले होगा BJP अध्यक्ष का चुनाव और केंद्रीय मंत्रीमंडल विस्तार ?

जानकार सूत्रों ने दिए संकेत

बिहार चुनाव से पहले BJP अध्यक्ष का चुनाव और केंद्रीय मंत्रीमंडल विस्तार फिलहाल मुश्किल।

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव बिहार विधानसभा चुनाव के बाद होने के संकेत।

पहले मानसून सत्र अब उपराष्ट्रपति चुनाव और फिर बिहार चुनाव की तैयारियों की वजह से अध्यक्ष चुनाव में देरी।

प्रधानमंत्री मोदी बिहार चुनाव का बजा चुके हैं बिगुल।

इसलिए अब सरकार और पार्टी का पूरा फोकस उपराष्ट्रपति चुनाव के बाद बिहार चुनाव पर ही रहेगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले सात राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना भी अभी है शेष।

ऐसे में बिहार चुनाव से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव की संभावना बहुत कम।

वहीं बिहार चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की भी संभावना नहीं।

क्योंकि अब बिहार चुनाव में समय कम होने के चलते बिहार चुनाव के मद्देनजर चेहरों को शामिल करना या फेर बदल करना हो सकता है रिस्की।

ऐसे में अगले साल होने वाले 5 राज्यों के चुनाव के लिहाज से ही होगी अब पूरी एक्सरसाइज।

बिहार चुनाव के बाद UP की राजनीति को साधने के हिसाब से ही होगा अब मंत्रिमंडल फेरबदल विस्तार।

Back to top button
error: Content is protected !!