
सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी ,8225072664- एकल अभियान श्री हरि कथा योजना एवं वनवासी विकास ट्रस्ट के तत्वाधान में श्री राम कथा आयोजन समिति द्वारा श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा पहली बार सागर में वनवासी व्यास कथाकार सुश्री गीता किशोरी दीदी जी के मुखारविंद से श्री राम कथा का रसपान कराया जा रहा है। श्री राम कथा के आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर धर्मलाभ अजिर्त कर रहे हैं। श्री राम कथा का आयोजन 17 सितंबर से 21 सितंबर तक शाम 3 बजे से 6 बजे तक किया जा रहा है। श्री राम कथा का भव्य आयोजन अवधूत मंदिर परिसर रजाखेड़ी चौराहे पर किया जा रहा है। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं और धर्मलाभ अजिर्त कर रहे हैं। श्री राम कथा का आयोजन करने में विशेष रूप से मनोज भाई जिला अध्यक्ष, बद्री विशाल साहू जिला सचिव, राजेन्द्र प्रजापति अंचल प्रमुख के अलावा रामेश्वर सोनी, डी .एल. साहू, लक्ष्मीनारायण साहू,विजय कुमार साहू, सुरेन्द्र चौहान,एस.के. शर्मा, श्रीमती पूनम बद्रीविशाल साहू, श्रीमती शैलवाला सुनरया, श्रीमती शिक्षा विश्वकर्मा, आरती ठाकुर के अलावा कथास्थल पर व्यवस्था के लिए ब्रह्मचारी के द्वारा विशेष सहयोग दिया जा रहा है।






