A2Z सभी खबर सभी जिले की

निफा सिल्वर जुबली समारोह में सोनभद्र की बेटी स्नेहा सिंह होंगी सम्मानित, मॉरीशस के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि

 सोनभद्र (राकेश कुमार कन्नौजिया)_
जिले के लिए गौरव का क्षण है कि हिंडाल्को स्मेल्टर प्लांट पॉटरूम लाइन-11 में डिप्टी मैनेजर अरुण कुमार सिंह की पुत्री तथा डीएवी ओबरा की खेल प्रशिक्षक सुश्री स्नेहा सिंह को प्रतिष्ठित यंग कम्युनिटी चैंपियनशिप अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें सामाजिक संस्था निफा (नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स) की सिल्वर जुबली कार्यक्रम में प्राप्त होगा, जिसका आयोजन 21 से 24 सितंबर तक दिल्ली के भारत मंडपम और हरियाणा के गोल्डन मोमेंट्स करनाल में किया जाएगा। इस भव्य आयोजन के मुख्य अतिथि मॉरीशस के महामहिम राष्ट्रपति धर्मवीर गोखुल होंगे।

सामाजिक और खेल क्षेत्र में विशेष योगदान

स्नेहा सिंह न केवल जिला संगठन आयुक्त (गाइड) के रूप में स्काउट-गाइड क्षेत्र में सेवा कार्य कर रही हैं बल्कि एक राष्ट्रीय रक्तदाता भी हैं। उन्होंने ताइक्वांडो में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई स्वर्ण पदक हासिल किए हैं और वर्तमान में राष्ट्रीय रेफरी भी हैं। अपने कार्यों को लेकर उन्होंने कहा – “समाज और राष्ट्रहित में कार्य करना ही मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य है।”

ऐतिहासिक कार्यक्रम में जुटेंगे तीन हजार समाजसेवी

निफा, जिसे अब तक राष्ट्रीय युवा पुरस्कार और 6 बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है, अपनी सिल्वर जुबली को ऐतिहासिक बनाने जा रही है। इस अवसर पर देश-विदेश से लगभग तीन हजार समाजसेवी शामिल होंगे। संस्था ने हर जिले से एक पुरुष और एक महिला समाजसेवी को चुनकर उन्हें सम्मानित करने की परंपरा बनाई है। सोनभद्र से महिला प्रतिभागी के रूप में स्नेहा सिंह और पुरुष प्रतिभागी के रूप में विकास शर्मा का चयन हुआ है।

सम्मान और पुरस्कार

इस कार्यक्रम में चयनित प्रतिभागियों को डिस्ट्रिक्ट, स्टेट और नेशनल लेवल पर अलग-अलग अवार्ड दिए जाएंगे।

नेशनल अवार्डी को ₹50,000 नगद, मोमेंटो और वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन का प्रमाणपत्र मिलेगा।

स्टेट अवार्डी को ₹10,000 नगद के साथ सम्मानित किया जाएगा।

भारत मंडपम में मिलेगा गौरव

निफा जिलाध्यक्ष अमित चौबे ने कहा कि जिस भारत मंडपम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया था और जहां हाल ही में जी-20 सम्मेलन का आयोजन हुआ, उसी ऐतिहासिक आडिटोरियम में जिले की प्रतिभागिता होना गर्व का विषय है।

उत्तर प्रदेश से 200 प्रतिभागी होंगे शामिल

निफा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार दुबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश से लगभग 200 युवा प्रतिभागी इस आयोजन में हिस्सा लेंगे। 21 सितंबर को भारत मंडपम दिल्ली, 22 और 23 सितंबर को गोल्डन मोमेंट्स करनाल हरियाणा में कार्यक्रम होंगे। समापन के बाद 24 सितंबर को सभी प्रतिभागी ऐतिहासिक कुरुक्षेत्र भ्रमण कर अपने राज्यों को लौटेंगे।

जिले में हर्ष की लहर

सोनभद्र की इस उपलब्धि पर जिलेवासियों ने प्रसन्नता जताते हुए स्नेहा सिंह और विकास शर्मा को ढेरों बधाइयाँ दी हैं। यह सम्मान पूरे जिले के लिए गौरव का अवसर है।

Back to top button
error: Content is protected !!