
कोटद्वार 27/ 9/2025
राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में शनिवार कि रात, महिला मेडिसिन वार्ड में रात भर एक शराबी पूरी रात उधम काटता रहा |जिस के चलते वहाँ पर भर्ती मरीजों और ड्यूटी कर रहें नर्सिंग अधिकारियों को काफ़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा |
आप को बता दें कि राजकीय बेस चिकित्सालय में काफी लम्बे समय से कोई भी सुरक्षा कर्मी या सिक्योरिटी गार्ड नहीं है जिस के चलते आऐ दिन असमाजिक तत्व चिकित्सालय में महिला नर्सिंग अधिकारियों से अभद्रता पूर्ण व्यहवार करते रहते है और अपनी राजनैतिक पहचान का रौब दिखाते है | जिसकी जानकारी समय समय पर चिकित्सालय के अधिकारियों और प्रशासन को दी गई है | इन दिनों इस प्रकार कि घटनाओ का चिकित्सालय में होना आम हो चुका है | गौर करने वाली बात यह है कई बार शिकायत और सूचना पत्र देने के बाद भी C.M. O.पौड़ी और अन्य अधिकारियों ने आश्वासन देने के अलावा आज तक कुछ ठोस कदम नहीं उठाये और नहीं कोई सुरक्षाकर्मी रखे | अतः लोग रात में शराब पीकर आते और गाली गलौच करते और स्वस्थ्य कर्मियों के कुछ बोलने पर अपनी राजनैतिक पहुंच-पहचान का हवाला देकर VIP ट्रीटमेंट कि भी मांग करते है| आखिर कब तक स्वास्थ्य कर्मियों, नर्सिंग अधिकारियों के साथ यह घटनाए होती रहेंगी? क्यों रात्रि ड्यूटी कर रहीं महिला स्वास्थ्य कर्मियों कि सुरक्षा के लिए कोई गार्ड नहीं है? क्या अधिकारी कर रहें हैं किसी अप्रिय घटना के होने का इंतजार? क्या किसी नर्सिंग अधिकारी कि इज़्ज़त तार-तार होने के बाद ही होश में आएंगे आला अधिकारी? यह बहुत ही गम्भीर व चिंता का विषय है जिसका का संज्ञान तुरंत लिया जाना चाहिए | सवाल सिर्फ महिला स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा का ही नहीं पर यहाँ भर्ती होने वाली महिलाओ की सुरक्षा का भी है |
Atul Massey
एडिटर: वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़/ समृद्ध भारत अखबार
State Vice President of Uttarakhand (भारतीय पत्रकार अधिकार परिषद)












