
जोगता थाना क्षेत्र के सिजुआ न्यू साइडिंग एक नंबर स्थित भाड़े के मकान से संदिग्ध अवस्था में मिले दैनिक मजदूर शाहबाज़ अंसारी उर्फ़ राजा, उसकी पत्नि आमिना खातुन व उसके पुत्री मायरा के शव का पोस्टमार्टम के बाद शव तेतुलमुड़ी दाउद नगर पहुंचते ही पूरा इलाका गमगीन हो गया। दाउद नगर स्थित मृतक के पिता जमाल अंसारी के आवास से एक साथ तीन जनाजा निकला। एक साथ तीन जनाज़े का नजारा देख हर वर्ग, हर जाति, हर धर्म सभी की आंखे नम हो गई है। फतेहपुर-भद्रीचक कब्रिस्तान में सभी को
सुपूर्द-ए-

खाक की गई। इधर क्षेत्र में घटना को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। हर कोई अपनी तरह से कयास लगा रहे है। आखिर यह घटना कैसे हुई। हत्या, आत्महत्या या दुर्घटना पूरी तरह संशय की स्थिति बनी हुई है। इधर बोकारो से सैकड़ो की संख्या में आमिना के मायकेवाले आए। सभी आक्रोशित दिखे। जोगता पुलिस भी सूरक्षा की दृष्टिकोण से मुस्तेद दिखे।



