
अयोध्या 

डॉ. रामविलास वेदांती की तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली से एयरएंबुलेंस रीवा पहुंचीं, लेकिन कोहरे के कारण लैंड नहीं कर पाई। थोड़ी देर बाद उनका निधन हो गया।
राम मंदिर आंदोलन के अग्रणी संत पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे 75 साल के थे। मध्यप्रदेश के रीवा में उन्होंने अंतिम सांस ली। वेदांती 10 दिसंबर को मध्यप्रदेश से रीवा पहुंचे थे। वहां उनकी रामकथा चल रही थी। इसी दौरान वहां उनकी तबीयत बिगड़ गई। दो दिनों से उनका इलाज चल रहा था।
सोमवार को अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। रीवा से दिल्ली ले जाने के लिए एयर एंबुलेंस पहुंचीं, लेकिन कोहरे के कारण लैंड नहीं कर सकी। थोड़ी देर बाद उनका निधन हो गया। उनके उत्तराधिकारी महंत राघवेश दास वेदांती ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महाराज जी का पार्थिव शरीर आज अयोध्या लाया जा रहा है।
रामविलास दास वेदांती हनुमानगढ़ी के महंत अभिराम दास के शिष्य थे। वह अयोध्या में हिंदू धाम नया घाट पर रहते थे। उनका एक आश्रम वशिष्ठ भवन भी है।
डॉक्टर वेदांती दो बार लोकसभा के सदस्य भी चुने गए पहली बार मछली शहर से तथा दूसरी बार प्रतापगढ़ से चुने गए थे राम मंदिर आंदोलन के अग्रणी संत थे महंत अवैद्यनाथ के अयोध्या में सबसे करीबी संत रहे।

