प्रवीण कुमार संवाददाता:
![]()
![]()
पलवल,होडल में अनाज मंडी के पास से गुजरने वाले चौकी नंबर 555 के अंडरपास रेलवे निर्माण कार्य में तेजी आई है। रेलवे इंजीनियर शाखा ने अधिकारियों को आश्वासन दिया है कि अधूरे अंडरपास का काम लगभग 31 अप्रेल 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा।
यह अंडरपास उन कई परियोजनाओं में से एक है जिन्हें शहर में यातायात की भीड़ को कम करने एवम किसानों की खेती के लिए आवा गमन करने के लिए शुरू किया गया था।होडल अनाज मंडी अंडरपास का मामला भी जिला कष्ट निवारण समिति की बैठकों में उठाया गया था, और अब इसके भी जल्द मूर्त रूप लेने की उम्मीद है।पहले इन परियोजनाओं के पूरा होने में देरी हो रही थी, लेकिन अब काम में तेजी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इन अपडेट्स से संकेत मिलता है कि स्थानीय निवासियों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए अंडरपास के निर्माण पर अब जोर दिया जा रहा है।