A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

दिल्ली से वाराणसी सिर्फ साढ़े 3 घंटे में ! बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, रेल मंत्री का बड़ा ऐलान

दिल्ली से वाराणसी सिर्फ साढ़े 3 घंटे में ! बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, रेल मंत्री का बड़ा ऐलान

दिल्ली से वाराणसी सिर्फ साढ़े 3 घंटे में ! बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, रेल मंत्री का बड़ा ऐलान

चन्दौली वाराणसी दिल्ली से प्रयागराज और वाराणसी तक बुलेट ट्रेन चलाने का सपना अब हकीकत के और करीब पहुंच गया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संकेत दिए हैं कि आने वाले वर्षों में दिल्ली से प्रयागराज की दूरी महज तीन घंटे और दिल्ली से वाराणसी साढ़े तीन घंटे में तय की जा सकेगी।सोमवार को रेल मंत्री ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एनसीआर मुख्यालय और मंडलीय कार्यालयों से जुड़ते हुए कहा कि दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर सरकार की प्राथमिक परियोजनाओं में शामिल हैं।

 

2021 से शुरू हुआ था सर्वे

 

दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए वर्ष 2021 में प्रयागराज समेत कई जिलों में भूमि सर्वेक्षण शुरू किया गया था। उस दौरान स्पष्ट किया गया था कि यह हाई स्पीड ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी तक मथुरा, आगरा, लखनऊ, अयोध्या और प्रयागराज जैसे प्रमुख शहरों से होकर गुजरेगी।कुंभ और माघ मेले में मिलेगी बड़ी राहत

 

बुलेट ट्रेन के शुरू होने से न सिर्फ दिल्ली से एक दिन में आना-जाना आसान होगा, बल्कि कुंभ और माघ मेला जैसे विशाल आयोजनों के दौरान प्रयागराज पर पड़ने वाला यातायात दबाव भी काफी हद तक कम होगा। इससे पर्यटन और व्यापार दोनों को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

 

प्रयागराज बनेगा हाई स्पीड ट्रांसपोर्ट हब

 

परियोजना के पूरा होने के बाद प्रयागराज की पहचान केवल धार्मिक और आध्यात्मिक नगरी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह उत्तर भारत का एक प्रमुख हाई स्पीड ट्रांसपोर्ट हब बनकर उभरेगा। इससे उत्तर प्रदेश के आर्थिक और औद्योगिक विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी।इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में एनसीआर के जीएम नरेंद्र सिंह पाल, सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी, प्रयागराज मंडल के डीआरएम रजनीश अग्रवाल और एडीआरएम दीपक कुमार भी मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!