A2Z सभी खबर सभी जिले की

Sonbhadra news:बोर्ड परीक्षा सकुशल सम्पन्न होने पर वाह्य केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टैटिक मैजिस्ट्रेट को सम्मान के साथ दी गई विदाई

महुली स्थित आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज में गरिमामय समारोह, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर जताया आभार

महुली सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_
दुद्धी तहसील क्षेत्र के महुली स्थित आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित हाई स्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 12 मार्च को इंटरमीडिएट कंप्यूटर विषय की परीक्षा के साथ सकुशल सम्पन्न हो गई। परीक्षा की समाप्ति के बाद विद्यालय परिसर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन कर परीक्षा कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वाह्य केंद्र व्यवस्थापक सत्यनारायण कन्नौजिया एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट मिथिलेश कुमार सोनकर को फूलमाला पहनाकर, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। 
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने दोनों अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन, सतर्कता और सहयोग के कारण परीक्षा पूरी पारदर्शिता, अनुशासन और शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सकी।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं केंद्र व्यवस्थापक राकेश कुमार कन्नौजिया ने कहा कि बोर्ड परीक्षा का आयोजन केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी होती है, जिसमें अनुशासन, पारदर्शिता और समन्वय का विशेष महत्व होता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, परीक्षा अधिकारियों, सचल दल तथा विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास से यह महत्वपूर्ण कार्य पूरी गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। उन्होंने सभी अधिकारियों और सहयोगियों के प्रति विद्यालय परिवार की ओर से हृदय से आभार प्रकट किया।
वाह्य केंद्र व्यवस्थापक सत्यनारायण कन्नौजिया ने अपने संबोधन में कहा कि आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज महुली में परीक्षा व्यवस्था अत्यंत व्यवस्थित और अनुशासित रही। उन्होंने विद्यालय प्रशासन, प्रधानाचार्य, शिक्षकों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि सभी ने पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया, जिसके कारण परीक्षा बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सकी।
वहीं स्टैटिक मजिस्ट्रेट मिथिलेश कुमार सोनकर ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर अनुशासन, पारदर्शिता और समन्वय का जो वातावरण देखने को मिला, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार की सजगता और जिम्मेदारी के कारण परीक्षा का संचालन सुचारु रूप से सम्पन्न हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक महबूब आलम, कृष्ण मुरारी, जयप्रकाश शर्मा, अमित कुमार मिश्रा, संतोष कुमार कन्नौजिया, अवधेश कुमार यादव, आलोक कुमार, कृष्णा कुमार, मेराज अंसारी, विकास कुमार, शंभूनाथ गुप्ता सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!