
बिहार मुंगेर आज 14 मार्च 2026 दिन शनिवार को एडीआर बिल्डिंग में राष्ट्रीय लोक अदालत का विधिवत जिला जज श्री आलोक कुमार गुप्ता एवं अन्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया जिला जज ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत का एकमात्र उद्देश्य है कि लंबे समय से चले आ रहे विवादों को लोक अदालत के माध्यम से सुलझाया जा सके लोक अदालत का लाभ दोनों पक्षों को दिया जा सके कार्यक्रम में मुंगेर व्यवहार न्यायालय के जिला अध्यक्ष श्री आलोक कुमार गुप्ता के अलावा सचिव दिनेश कुमार एवं मुंगेर कोर्ट के अनेकों जज उपस्थित रहे।











