

धार जिला ब्योरो गोपाल मारु की रिपोर्ट 9993454360
सरदारपुर। एकीकृत शासकीय हाई स्कूल खेड़ीकला में धूमधाम से प्रवेश उत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में सरपंच महोदय शोभाराम ओसारी ,जनप्रतिनिधि जयसिंह खींची, कैलाश दायमा आदि की गरिमामय उपस्थिति रही। संस्था के प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा बच्चों का तिलक व हार पहना कर स्वागत किया गया एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा बच्चों को निःशुल्क पुस्तकों का वितरण किया गया।












