A2Z सभी खबर सभी जिले कीअजमेरङीङवाणा-कुचामनजयपुरताज़ा खबरदेशधार्मिकराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारसंस्कृतिस्थानीय समाचार

मकराना शहर में रामनवमी पर शोभायात्रा निकली

शोभायात्रा में दिखी आपसी सौहार्द्र की मिशाल जगह-जगह पुष्प वर्षा से भक्तों ने किया स्वागत

डीडवाना कुचामन जिले के मकराना शहर में रामनवमी के पावन अवसर पर गुरुवार को दोपहर में चार भुजा सेवा समिति, युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समित, सहित सर्वे हिंदू संगठनों के तत्वाधान में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। शोभा यात्रा शाम 4 बजे विजय पैलेस से रवाना हुई। गाजे बाजे ढोल नगाड़ों ओर जय श्री राम के उदघोष से पूरा शहर गुंजायमान भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा विजय पैलेस से रवाना होकर मीना बाजार चार भुजा रोड। एल एमबी आईएस मार्केट विश्वकर्मा मार्केट से होती हुई बाई पास सड़क पर पहुंची। जहां शोभा यात्रा ब्रिज के नीचे से गहलोत कॉलोनी के सामने पंचायत समिति अस्पताल रोड बालाजी मंदिर एल एम बी होटल जय शिव चौक और रेलवे स्टेशन मार्ग से होकर आगे बढ़ी। शहर के विभिन्न स्थानों पर मुस्लिम समाज सहित सर्वे समाज के लोगों समाज सेवी संगठनों एवं नागरिकों द्वारा शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जगह जगह श्रद्धालुओं के लिए पेय जल एवं प्रसाद की व्यवस्थाए भी की गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला पुरुष युवा बच्चे शामिल हुए। रेलवे स्टेशन चौक पर भगवान श्री राम की महाआरती के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ। प्रशासन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। संपूर्ण यात्रा के दौरान पुलिस की टीम तैनात रही साथ ही ड्रोन कैमरे से शोभायात्रा की निगरानी की गई जिसे शांति पूर्ण सुव्यवस्थित रुप से शोभायात्रा का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!