
धनबाद
कतरास :-सैयदाना हजरत मासूम शाह बाबा श्यामडीह का सालाना लंगर में लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी.तीन दिवसीय उर्स के दूसरे दिन गुरुवार के आयोजन में श्यामडीह में साज सज्जा देखते ही बन रही थी. एक अप्रैल को शाम छह बजे मिलाद उन नवी, दो बजे रात में गुशल खानी तथा गुरुवार को सुबह छह बजे सलाम, सात बजे कुरान खानी, ग्यारह बजे से चार बजे तक लंगर ए आम का आयोजन हुआ. लंगर में कतरास, धनबाद, झारखंड, बंगाल व बिहार से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर बाबा के अस्ताने में चादर चढ़ाये.कमेटी के मो जावेद व मो उस्मान ने कहा कि उर्स के अंतिम दिन शुक्रवार को रात में रईस मियां साबरी दिल्ली व सनम साहेबा दिल्ली का शानदार कव्वाली मुकाबला होगा.मौके पर सदर मो इसराइल, मुखिया प्रतिनिधि राम सुंदर दास, मो सलीम, मो कमरुद्दीन अंसारी मो जावेद अंसारी, मो अरशद हुसैन,मो उस्मान अंसारी, मो नसीम, मो मुन्ना, मो खुर्शीद आलम, मो सईद, मो मुश्ताक,मो फिरोज, दिल मोहम्मद, गुल मोहम्मद, मो इम्तियाज खान, मो इस्लाम छोटा मोईन समेत दर्जनों थे.





