Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

थाना भानगढ़ पुलिस ने अंधी हत्या का किया सफल खुलासा, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर भेजा जेल

27 Sep 2026, 08:11 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
थाना भानगढ़ पुलिस ने अंधी हत्या का किया सफल खुलासा, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर भेजा जेल - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेंद्र सोलंकी एवं एसडीओपी बीना अजय सनकत के मार्गदर्शन में थाना भानगढ़ पुलिस ने ग्राम रामसागर में हुई अंधी हत्या का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। दिनांक 20 सितंबर 2026 को ग्राम रामसागर निवासी मुल्ले आदिवासी द्वारा सूचना दी गई कि उनकी पत्नी अवधबाई आदिवासी, उम्र 55 वर्ष, अपने घर पर मृत अवस्था में मिली हैं।

मृतिका के पति द्वारा मृत्यु का कारण अज्ञात होना बताया गया था। प्राप्त सूचना पर थाना भानगढ़ पुलिस द्वारा मर्ग क्रमांक 42/2026 धारा 194 BNSS कायम कर जांच प्रारंभ की गई।

घटनास्थल चौकी कंजिया अंतर्गत ग्राम रामसागर होने से पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण, शव पंचनामा एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। मर्ग जांच के दौरान प्राप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यु गले की सांस नली दबने/गला घोंटने से होना पाया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामला हत्या का होना स्पष्ट हुआ। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना भानगढ़ पुलिस द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण, साक्षियों के कथनों एवं उपलब्ध साक्ष्यों का बारीकी से परीक्षण करते हुए संदेही मुल्ले आदिवासी निवासी ग्राम रामसागर से पूछताछ की गई।

सघन पूछताछ एवं विवेचना के दौरान आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर पुलिस द्वारा उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी मुल्ले आदिवासी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

थाना भानगढ़ पुलिस द्वारा अज्ञात मृत्यु से प्रारंभ हुई मर्ग जांच को साक्ष्य आधारित विवेचना के माध्यम से हत्या के प्रकरण में परिवर्तित कर आरोपी तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की गई। उक्त अंधी हत्या के खुलासे एवं आरोपी की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक धनेन्द्र यादव थाना प्रभारी भानगढ़,श्यामलाल सहायक उप निरीक्षक, नाथूराम सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक प्रिंस जोशी, प्रधान आरक्षक इरफान, आरक्षक प्रवीण, आरक्षक योगेश, आरक्षक दीपक यादव, आरक्षक रोहित तिवारी एवं आरक्षक जगदीश की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मंदिर व्यवस्थाओं पर मंथन, 10 बिंदुओं पर मिले सुझाव हवन कुंड बढ़ाने से लेकर पार्किंग, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था तक उठे मुद्दे; जांच रिपोर्ट आने तक पटवारी मंदिर कार्यों से पृथक
अरहर की खेती से आत्मनिर्भरता की मिसाल बना किसान एक एकड़ में 10 क्विंटल उत्पादन, दाल बनाकर बेची तो 1.31 लाख रुपए का शुद्ध मुनाफा
Agar-Malwa27 Sep

अरहर की खेती से आत्मनिर्भरता की मिसाल बना किसान एक एकड़ में 10 क्विंटल उत्पादन, दाल बनाकर बेची तो 1.31 लाख रुपए का शुद्ध मुनाफा

आगर-मालवा। खेती में नवाचार और सही तकनीक का उपयोग किसान की आय बढ़ाने में किस तरह मददगार हो…

पूरी खबर पढ़ें →
वडनगर से वाराणसी तक निकली जल, जन सेवा संकल्प यात्रा का विधायक लारिया के नेतृत्व में आत्मीय अभिनंदन
Sagar27 Sep

वडनगर से वाराणसी तक निकली जल, जन सेवा संकल्प यात्रा का विधायक लारिया के नेतृत्व में आत्मीय अभिनंदन

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा…

पूरी खबर पढ़ें →
युवा शक्ति विकसित भारत के निर्माण में निभाए महत्वपूर्ण भूमिका- मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
Sagar27 Sep

युवा शक्ति विकसित भारत के निर्माण में निभाए महत्वपूर्ण भूमिका- मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सेवा संकल्प यात्रा के अंतर्गत वडनगर से वाराणसी…

पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस कार्रवाई का विरोध,बेटे की कार से युवक के घायल होने के बाद बीच सड़क पर बैठे पार्षद, पुलिस ने हटाकर कार थाने पहुंचाई
Sagar27 Sep

पुलिस कार्रवाई का विरोध,बेटे की कार से युवक के घायल होने के बाद बीच सड़क पर बैठे पार्षद, पुलिस ने हटाकर कार थाने पहुंचाई

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बीना सर्वोदय चौराहे पर एक युवक के वाहन…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!