Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

भाईचारे के साथ मनाएं पर्व: अफवाहबाजों पर पुलिस की रहेगी कड़ी नजर

03 Nov 2026, 11:44 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
भाईचारे के साथ मनाएं पर्व: अफवाहबाजों पर पुलिस की रहेगी कड़ी नजर - BUDAUN, उत्तर प्रदेश

जिला संवाददाता बदायूँ से योगेश कुमार
कुंवर गांव। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना कुंवर गांव परिसर में सोमवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने की। इसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों,जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं और समाजसेवी शामिल रहे।बैठक में थाना प्रभारी ने सभी से आपसी भाईचारे और एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए त्योहार मनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क रहेगी। शांति व्यवस्था बिगाड़ने, हुड़दंग करने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक या भड़काऊ संदेश साझा न करने की हिदायत दी।

साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। बैठक में त्योहारों के मद्देनजर साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने पर भी चर्चा की गई।बैठक में मौजूद संभ्रांत नागरिकों ने पुलिस प्रशासन को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सभी त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाए जाएंगे।इस मौके पर क्षेत्र के प्रधान और नगर को लोग मौजूद रहे ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश वर्षों से जमीन पर रह रहे थे, अब मिला कानूनी मालिकाना हक; स्वामित्व योजना ने बदली भारत सिंह की जिंदगी रजिस्ट्री हाथ में आते ही खिले च
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भवन और शौचालय निर्माण में लापरवाही पर कलेक्टर का फूटा गुस्सा, 3 दिन का अल्टीमेटम 19 में से 9 पुराने भवन अधूरे, नए स्वीकृत
अकोल्ही पंचायत में सहयोग शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण, पांच एकड़ के तालाब के जीर्णोद्धार का निर्देश
Kaimur (Bhabua)03 Nov

अकोल्ही पंचायत में सहयोग शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण, पांच एकड़ के तालाब के जीर्णोद्धार का निर्देश

अकोल्ही पंचायत में सहयोग शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण, पांच एकड़ के तालाब के जीर्णोद्धार का निर्देश…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश स्वामित्व योजना में सुसनेर तहसील अव्वल, आगर-बड़ौद की सुस्त रफ्तार पर कलेक्टर नाराज जिले में 70 हजार से ज्यादा भूखंड चिह्नित, अब तक स
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
error: Content is protected !!