Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kaimur (Bhabua)

मोहनिया में बाइक चोरी का एक घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

03 Nov 2026, 07:17 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मोहनिया में बाइक चोरी का एक घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार - कैमूर ( भभुआ ), बिहार

मोहनिया में बाइक चोरी का एक घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

चोरी की गई टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल बरामद, मुख्य आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं चार आपराधिक मामले

मोहनिया (कैमूर)। कैमूर जिले के मोहनिया शहर में बाइक चोरी की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज एक घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की गई सफेद रंग की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल (BR 45 N 2047) भी बरामद कर ली है। इस कार्रवाई की जानकारी मोहनिया एसडीपीओ गोपाल कृष्णा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।

एसडीपीओ ने बताया कि सोमवार की शाम करीब छह बजे बेलौंडी निवासी अनिल कुमार सिंह अपनी मोटरसाइकिल शहर के एक निजी होटल के पास खड़ी कर गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनकी बाइक चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने तत्काल मोहनिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल जांच शुरू की। तकनीकी सर्विलांस की मदद से संदिग्धों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने पीछा करते हुए चैनपुर थाना क्षेत्र के दुलहरा और जगरियां गांव के बीच नवनिर्मित एक्सप्रेसवे के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के जगरियां गांव निवासी सौरव कुमार उर्फ टाइगर (23 वर्ष), पिता राजेश कुमार सिंह तथा प्रकाश कुमार (22 वर्ष), पिता छोटू साह के रूप में हुई है।

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी सौरव कुमार उर्फ टाइगर का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ चैनपुर थाने में चोरी और शराबबंदी कानून सहित विभिन्न मामलों में चार प्राथमिकी दर्ज हैं।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने और मेडिकल जांच कराने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। महज एक घंटे के भीतर चोरी गई बाइक की बरामदगी और दो आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस की त्वरित कार्रवाई सामने आई है।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश वर्षों से जमीन पर रह रहे थे, अब मिला कानूनी मालिकाना हक; स्वामित्व योजना ने बदली भारत सिंह की जिंदगी रजिस्ट्री हाथ में आते ही खिले च
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भवन और शौचालय निर्माण में लापरवाही पर कलेक्टर का फूटा गुस्सा, 3 दिन का अल्टीमेटम 19 में से 9 पुराने भवन अधूरे, नए स्वीकृत
अकोल्ही पंचायत में सहयोग शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण, पांच एकड़ के तालाब के जीर्णोद्धार का निर्देश
Kaimur (Bhabua)03 Nov

अकोल्ही पंचायत में सहयोग शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण, पांच एकड़ के तालाब के जीर्णोद्धार का निर्देश

अकोल्ही पंचायत में सहयोग शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण, पांच एकड़ के तालाब के जीर्णोद्धार का निर्देश…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश स्वामित्व योजना में सुसनेर तहसील अव्वल, आगर-बड़ौद की सुस्त रफ्तार पर कलेक्टर नाराज जिले में 70 हजार से ज्यादा भूखंड चिह्नित, अब तक स
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश त्योहारों से पहले मिठाइयों की शुद्धता पर प्रशासन का छापा, आगर के 5 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल मलाई बर्फी से लेकर मावा और मिल्क केक तक
error: Content is protected !!