Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ratlam

त्योहार को देखते हुए यातायात पुलिस का विशेष ट्रैफिक प्लान।

03 Nov 2026, 08:49 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
त्योहार को देखते हुए यातायात पुलिस का विशेष ट्रैफिक प्लान। - रतलाम, मध्य प्रदेश

जावरा–जावरा में दीपावली के त्योहार पर शहर के बाजारों में उमडने वाली भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए जावरा यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। 5 नवंबर 2026 से दीपावली पर्व की समाप्ति तक शहर के मध्य स्थित त्योहारी बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वन-वे व्यवस्था, नो एंट्री जोन, पार्किंग स्थल और लोडिंग वाहनों के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई है।

पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल, सीएसपी जावरा युवराजसिंह चौहान एवं यातायात पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह व्यवस्था लागू की जाएगी। यातायात पुलिस ने आमजन और व्यापारियों से निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है।

वन-वे व्यवस्था से गुजरेगा बाजार का ट्रैफिक, दो वैकल्पिक मार्ग निर्धारित –

जावरा शहर ट्राफिक टीआई रवि वर्मा ने बताया कि दीपावली के दौरान बाजार में जाम की स्थिति बनने से रोकने के लिए दो प्रमुख वन-वे मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

पहला मार्ग : रतलामी गेट से लक्ष्मणबाई रोड होते हुए नीम चौक, आजाद चौक, सोमवारिया, रावण दरवाजा, शहरपनाह रोड एवं बोर्डिंया कुआं होकर सागरपेशा रोड तक यातायात संचालित होगा।

दूसरा वैकल्पिक मार्ग : रावण दरवाजा से गीता भवन,

खाचरौद नाका, हॉस्पिटल रोड होते हुए रतलामी गेट से स्टेशन रोड तक यातायात संचालित किया जाएगा
वन-वे व्यवस्था से गुजरेगा बाजार का ट्रैफिक, दो वैकल्पिक मार्ग निर्धारित –

जावरा शहर ट्राफिक टीआई रवि वर्मा ने बताया कि दीपावली के दौरान बाजार में जाम की स्थिति बनने से रोकने के लिए दो प्रमुख वन-वे मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

पहला मार्ग : रतलामी गेट से लक्ष्मणबाई रोड होते हुए नीम

चौक, आजाद चौक, सोमवारिया, रावण दरवाजा, शहरपनाह रोड एवं बोर्डिंया कुआं होकर सागरपेशा रोड तक यातायात संचालित होगा।

दूसरा वैकल्पिक मार्ग : रावण दरवाजा से गीता भवन,

खाचरौद नाका, हॉस्पिटल रोड होते हुए रतलामी गेट से स्टेशन रोड तक यातायात संचालित किया जाएगा।

सात मार्गों पर तीन और चार पहिया वाहनों की नो-एंट्री –

टीआई वर्मा ने बताया कि त्योहारी बाजार में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए शहर के सात प्रमुख मार्गों पर तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। जिनमे ये मार्ग शामिल हैं

1. गुन्ना चौक से भड़भूजा चौक की ओर।

2. हाथीखाना पुल से जवाहर पथ की ओर।

3. नीम चौक से कमानी गेट की ओर।

4. आजाद चौक से सराफा बाजार की ओर।

5. कमानी गेट से सराफा बाजार की ओर।

6. पंचम बुक स्टोर से पोपली बाजार की ओर।

7. गोवर्धन चौराहा से आजाद चौक की ओर।

इन मार्गों पर निर्धारित प्रतिबंध का उद्देश्य बाजार क्षेत्र में वाहनों की अनावश्यक आवाजाही रोकना और पैदल खरीदारी करने वाले लोगों को राहत देना है।

चार पहिया और तीन पहिया वाहनों के लिए बनाए पार्किंग स्थल –

यातायात पुलिस ने बाजार में आने वाले वाहन चालकों की सुविधा के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल भी निर्धारित किए हैं।

– हाथीखाना : समस्त चार पहिया एवं तीन पहिया वाहनों की पार्किंग।

– गुन्ना चौक (SBI बैंक के पास): चार पहिया एवं तीन पहिया

वाहनों की पार्किंग।

– रामबाग (श्री गोवर्धन नाथ मंदिर के पास) : चार पहिया एवं

तीन पहिया वाहनों की पार्किंग।

– बोर्डिया कुंआ : चार पहिया एवं तीन पहिया वाहनों की पार्किंग।

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें, ताकि बाजार के प्रमुख मार्गों पर यातायात बाधित न हो।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश भोपाल के दो युवकों की कार से मिली 71.36 ग्राम MD ड्रग्स, बड़ोद पुलिस ने दबोचा हुंडई औरा कार में छिपाकर ले जा रहे थे नशे की खेप, पुलि
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश पट्टे की जमीन पर कब्जा नहीं छोड़ा तो होगी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश जनसुनवाई में कलेक्टर का एक्शन मोड: राज
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सरकारी कर्मचारियों को सिखाए सेवा और कर्तव्य के नए पाठ, कर्मयोगी प्रशिक्षण में नागरिक-केंद्रित प्रशासन पर जोर महिला एवं बाल विकास विभ
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश वर्षों से जमीन पर रह रहे थे, अब मिला कानूनी मालिकाना हक; स्वामित्व योजना ने बदली भारत सिंह की जिंदगी रजिस्ट्री हाथ में आते ही खिले च
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भवन और शौचालय निर्माण में लापरवाही पर कलेक्टर का फूटा गुस्सा, 3 दिन का अल्टीमेटम 19 में से 9 पुराने भवन अधूरे, नए स्वीकृत
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश स्वामित्व योजना में सुसनेर तहसील अव्वल, आगर-बड़ौद की सुस्त रफ्तार पर कलेक्टर नाराज जिले में 70 हजार से ज्यादा भूखंड चिह्नित, अब तक स
error: Content is protected !!