Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

झील निर्माण एजेंसी द्वारा रखरखाव में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को हटाने के कलेक्टर ने दिये निर्देश

18 Nov 2026, 07:17 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
झील निर्माण एजेंसी द्वारा रखरखाव में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को हटाने के कलेक्टर ने दिये निर्देश - सागर, मध्य प्रदेश

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* लाखा बंजारा झील की सुंदरता और स्वच्छता भविष्य में भी बनी रहे इस उद्देश्य से सुपरवाइजर, सफाईकर्मी, गार्डनर और सुरक्षा गार्ड्स की एक डेडीकेटेड टीम बनाकर झील में स्थाई रूप से लगाए और निगरानी व्यवस्था को और बेहतर करें, उक्त निर्देश कलेक्टर सह अध्यक्ष सागर स्मार्ट सिटी दिलीप कुमार यादव ने बुधवार को सुबह-सुबह लाखा बंजारा झील की पेरीफेरी का पैदल भ्रमण व निरीक्षण कर दिये। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ स्मार्ट सिटी राजकुमार खत्री सहित नगर निगम उपायुक्त एस एस बघेल, स्मार्ट सिटी के इंजीनियर्स और अन्य कर्मचारी, निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने संजय ड्राइव रोड स्थित झील के मुख्य द्वार से प्रवेश कर पाथ-वे से होते हुए वॉटर स्पोर्ट्स एरिया, योगा डेक, चिल्ड्रन्स प्ले एरिया, पार्क एवं प्लांटेशन, ओपन जिम एरिया, फ़ूडकोर्ट, मार्वल एरिया, मोंगा बधान, वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट एरिया, गंगा मंदिर, गणेश घाट से चकराघाट और किले साइड होते हुए दीनदयाल चौक ब्रिज तक पैदल निरीक्षण किया और रखरखाव में लापरवाही देखकर निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों सहित यहां कार्यरत सुरक्षा गार्ड, गार्डनर व सफाईकर्मी आदि एजेंसी के कर्मचारियों को फटकार लगाई और लापरवाह कर्मचारियों को हटाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा की झील के सिर्फ एक हिस्से को साफ रखना जिम्मेदारी नहीं बल्कि झील का कोना कोना साफ स्वच्छ और व्यवस्थित होना चाहिए।

झील की स्टोन पिचिंग व पानी में उगे पौधों के साथ-साथ सारे प्लांटेशन एरिया में से खरपतवार, सूलबबूल जैसे पौधों को हटवाकर सफाई करायें, स्टोन पिचिंग सहित अन्य टूटफूट का सुधारकार्य करें। झील एरिया में कहीं भी प्लास्टिक, पॉलीथिन, डिस्पोजल और अन्य कचरा नहीं दिखना चाहिए।

उन्होंने कहा की यहां की वर्तमान रखरखाव टीम लापरवाह है इसे हटाकर एक सुपरवाइजर, सफाईकर्मी, गार्डनर और सुरक्षा गार्ड्स की एक ऐसी टीम बनाकर यहां स्थाई तौर पर लगाएं जो सिर्फ झील का रखरखाव करे गंदगी को तत्काल साफ करे और गंदगी फैलाने वालों को रोके टोके। झील की पेरीफेरी में पौधों की नियमित कटिंग, सिंचाई सहित देखरेख हो, जरा सा भी कचरा दिखे तो उसे तत्काल उठाकर अलग करें, क्योंकि सामान्य आदत होती है जहाँ कचरा दिखता है वहीं लोग और कचरा डाल देते हैं।

कचरा तत्काल हटवाकर कचरागाड़ी में दें ताकि गंदगी के ढेर न बन सकें। यहां आसपास के निवासियों को भी कचरागाड़ी में कचरा देने के लिए समझायें।

उन्होंने सुबह सुबह झील किनारे ओपन जिम और योगा आदि कर रहे स्थानीय नागरिकों से संवाद किया और यहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही नागरिकों को और बेहतर सुविधायें मुहैया कराने का आश्वासन दिया।

उन्होंने नागरिकों से कहा की यह विशाल जलस्रोत झील ऐतिहासिक धरोहर के साथ साथ अब आपके सैर-सपाटे, मॉर्निंग व इवनिंग वॉक सहित मनोरंजन का क्षेत्र है यहां दी गई सुविधाओं के रखरखाव में आप नागरिक भी सहयोग करें। खाद्य सामग्री के खाली पाउच, प्लास्टिक बॉटल आदि अन्य कचरा यहां वहाँ न डालें।

प्रत्येक कचरे को निर्धारित डस्टबिन में ही डालें और झील व इसके किनारों को साफ-स्वच्छ रखें। उन्होंने गंगामंदिर के आसपास व पाथ-वे किनारे गंदगी प्लास्टिक पन्नी व कचरा देखकर मछुआरा संघ के सदस्यों से कहा की यहां से आपकी आजीविका चलती है इस क्षेत्र को स्वच्छ सुंदर व व्यवस्थित रखना आपकी जिम्मेदारी है तत्काल यहां से गंदगी को साफ करें और आगे से कचरा न फैलायें न किसी को फैलाने दें।

उन्होंने निगम प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा की झील के किनारे बाउंड्री से लगे हुए घर व प्राइवेट लेंड की जाँच करें और कचरा एकत्र कर यहां डालने और झील के बाहरी व भीतरी किनारों में डालने वालों पर सख्त चालानी कार्यवाही करें। उन्होंने कहा की झील पेरीफेरी में डस्टबिनों की संख्या बढ़ाएं और कचरा डस्टबिन में ही डालें आदि आवश्यक सूचना के बोर्ड लगाकर नागरिकों को जागरूक करें।

आईईसी गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक बनाएं ताकि झील चारों ओर से स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित और भविष्य के लिए सुरक्षित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला संयुक्त चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने गुरुवार को किया औचक निरीक्षण
Mahrajganj19 Nov

जिला संयुक्त चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने गुरुवार को किया औचक निरीक्षण

महराजगंज - जिला अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर सख्ती; रात की ड्यूटी में बढ़ेंगे डॉक्टर…

पूरी खबर पढ़ें →
CG: डॉक्टर सहित चार लोग गिरफ्तार, नवजात का शव नाली में मिलने के मामले में बड़ा खुलासा
Raipur19 Nov

CG: डॉक्टर सहित चार लोग गिरफ्तार, नवजात का शव नाली में मिलने के मामले में बड़ा खुलासा

अभनपुर/राजिम 19 नवंबर 2026। गोबरा नवापारा में नवजात शिशु का शव नाली में मिलने के मामले में पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
वन अंचल क्षेत्र के किसानों की बढ़ी चिंता; धान खरीदी का टोकन अटकाDCS और एग्री स्टेक अप्रूवल नहीं, प्रभावित किसानों ने एसडीएम से गुहार लगाई
Dhamtari19 Nov

वन अंचल क्षेत्र के किसानों की बढ़ी चिंता; धान खरीदी का टोकन अटकाDCS और एग्री स्टेक अप्रूवल नहीं, प्रभावित किसानों ने एसडीएम से गुहार लगाई

धमतरी /नगरी। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू होने के बीच एग्री स्टेक (फार्मर…

पूरी खबर पढ़ें →
सामाजिक सहभागिता की मिसाल बनी सिहावा पंचायत, श्री रामाराव बघेल ने दान किया कंप्यूटर सेट
Dhamtari19 Nov

सामाजिक सहभागिता की मिसाल बनी सिहावा पंचायत, श्री रामाराव बघेल ने दान किया कंप्यूटर सेट

कलेक्टर अविनाश मिश्रा के हाथों ग्राम पंचायत को सौंपा गया कंप्यूटर सेट, पंचायतीराज मंत्रालय की दानवीर योजना के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!