Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chandrapur

अभिभावकों के लिए बड़ी राहत: निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगी लगाम, शिक्षा निदेशालय ने जारी की नई SOP

22 Nov 2026, 04:51 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अभिभावकों के लिए बड़ी राहत: निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगी लगाम, शिक्षा निदेशालय ने जारी की नई SOP - चंद्रपूर, महाराष्ट्र

सुमिता शर्मा चंद्रपूर महाराष्ट्र :
राज्य के मान्यता प्राप्त गैर-अनुदानित (निजी) स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया, फीस वसूली और शिक्षा का अधिकार (RTE) कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्राथमिक शिक्षा निदेशालय (पुणे) ने नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की है। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि राज्य के सभी निजी स्कूलों के लिए इन नियमों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा।
परिपत्र के प्रमुख नियम
इंटरव्यू और प्रवेश परीक्षा पर रोक: एडमिशन के दौरान किसी भी छात्र या अभिभावक का इंटरव्यू, लिखित परीक्षा या मौखिक टेस्ट नहीं लिया जा सकेगा।
अनावश्यक दस्तावेजों की मांग नहीं: सरकार द्वारा निर्धारित दस्तावेजों के अलावा स्कूल अभिभावकों से आईटीआर (ITR) प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र (Highest Income) या बच्चे के साथ फैमिली फोटो जैसे अनावश्यक दस्तावेज नहीं मांग सकेंगे।
डोनेशन पर सख्त पाबंदी: प्रवेश के नाम पर किसी भी प्रकार का डोनेशन, कैपिटेशन फीस या अनधिकृत शुल्क नहीं वसूला जा सकेगा।
खास दुकान से खरीदारी की बाध्यता खत्म: स्कूल अभिभावकों को किसी तय दुकान से ही यूनिफॉर्म, जूते, कॉपियां या किताबें खरीदने के लिए मजबूर नहीं कर सकते। इसके अलावा निजी प्रकाशकों की किताबें लागू करने की बाध्यता भी नहीं थोपी जा सकेगी।
पारदर्शी लॉटरी प्रणाली: उपलब्ध सीटों से अधिक आवेदन आने पर पारदर्शी लॉटरी पद्धति से ही एडमिशन देना होगा। स्कूलों को प्रवेश का पूरा कार्यक्रम नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर प्रकाशित करना होगा तथा पंजीकरण के लिए कम से कम 7 कार्यदिवस देने होंगे।
फीस में पारदर्शिता: स्कूल को अपनी फीस संरचना (फी स्ट्रक्चर) सूचना पट्ट और वेबसाइट पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करनी होगी। साथ ही, लिए गए प्रत्येक शुल्क की आधिकारिक रसीद देना अनिवार्य होगा।
स्कूल प्रवेश के लिए नई न्यूनतम आयु सीमा
30 जून की स्थिति में विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु सीमा इस प्रकार तय की गई है:

प्रवेश के लिए निर्धारित न्यूनतम आयु सीमा में 15 दिनों की शिथिलता (छूट) मान्य होगी।
नियमों के उल्लंघन पर कहां करें शिकायत?
यदि कोई निजी स्कूल इन दिशानिर्देशों का उल्लंघन करता है, तो अभिभावक संबंधित प्रखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) या जिला शिक्षा अधिकारी के पास शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्रशासन ने नियमों की अनदेखी करने वाले दोषी स्कूलों के खिलाफ कठोर दंडात्मक और प्रशासनिक कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

शासकीय तिलक कॉलेज में तीन दिवसीय साहित्यिक, रूपांकन एवं सांस्कृतिक आयोजन संपन्न, विजेता प्रतिभागी जिला स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा 19 से 21 नवंबर तक आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur22 Nov

दपूम रेलवे बिलासपुर जोन की दस ट्रेनें 06 दिसंबर से 18 दिसंबर के बीच रद्द रहेंगी।

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार दपूम रेलवे बिलासपुर जोन की करीब दस ट्रेनें आगामी 06 दिसंबर से लेकर…

पूरी खबर पढ़ें →
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण, बीएलओ को दिए आवश्यक निर्देश
Mahrajganj22 Nov

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण, बीएलओ को दिए आवश्यक निर्देश

महराजगंज: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण, बीएलओ को दिए आवश्यक निर्देश महराजगंज। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur22 Nov

नागपुर- शहर के करीब 53 प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 6बजे से रात 10बजे तक के लिए प्रतिबंधित रहेगा

नागपुर शहर में बढ़ती हुई यातायात भीड़, एवं भारी वाहनों से होने वाले हादसों पर रोक लगाने के…

पूरी खबर पढ़ें →
छात्र किसी भी रंग का स्वेटर पहनकर जा सकेंगे स्कूल… जूते-चप्पल उतारना भी अनिवार्य नहीं,बढ़ती ठंड में DPI का बड़ा फैसला, अब सेहत पहले, यूनिफॉर्म बाद में
Sagar22 Nov

छात्र किसी भी रंग का स्वेटर पहनकर जा सकेंगे स्कूल… जूते-चप्पल उतारना भी अनिवार्य नहीं,बढ़ती ठंड में DPI का बड़ा फैसला, अब सेहत पहले, यूनिफॉर्म बाद में

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश में जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, वैसे-वैसे स्कूली…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!