Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

वन विभाग की रात्रि गश्त के दौरान कार्रवाई, कार सहित हथियार और कारतूस जब्त

23 Nov 2026, 10:58 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
वन विभाग की रात्रि गश्त के दौरान कार्रवाई, कार सहित हथियार और कारतूस जब्त - सागर, मध्य प्रदेश

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* वनों एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण और सुरक्षा के लिए वन विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई के तहत वन परिक्षेत्र खुरई में शिकार के प्रयास का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने रात्रि गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मौके से एक काले रंग की महिंद्रा XUV 3XO कार, हथियार एवं कारतूस सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है। वन संरक्षक वन वृत्त सागर रिपुदमन सिंह एवं वनमंडलाधिकारी उत्तर सागर चंद्रशेखर सिंह के निर्देशन, उपवन मंडलाधिकारी उत्तर सागर श्री जयप्रकाश के मार्गदर्शन तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी चंद्र भूषण सिंह ठाकुर के नेतृत्व में 22 नवंबर 2026 को यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार, ग्राम घोरट के समीप रात्रि गश्त के दौरान वन अमले को बीट बलोप 'ब' के वनकक्ष क्रमांक PF-22 में सुबह लगभग 4:21 बजे बिना नंबर प्लेट की एक कार वन भूमि के रास्ते के किनारे खड़ी दिखाई दी। इसी दौरान जंगल में दो व्यक्ति सर्च लाइट और टॉर्च के माध्यम से आसपास तलाश करते हुए दिखाई दिए।

उनके पास दो बंदूकें भी थीं। वन अमले ने तत्काल वाहन की घेराबंदी की।

इस दौरान जंगल में मौजूद दोनों व्यक्ति टॉर्च बंद कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें बैठे दो व्यक्तियों की पहचान शिवम पिता प्रह्लाद लोधी, उम्र 21 वर्ष, निवासी मालथौन तथा सत्यम पिता हुकुम लोधी, उम्र 24 वर्ष, निवासी सेमरा के रूप में हुई।

वाहन की तलाशी के दौरान आगे और पीछे की दो नंबर प्लेट, सागौन की लकड़ी, एक चाकू, तीन जिंदा कारतूस तथा दो खाली कारतूस बरामद किए गए। वन विभाग ने दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया तथा अपराध में प्रयुक्त काले रंग की महिंद्रा XUV 3XO कार जब्त कर ली।

मामले में दो गिरफ्तार एवं दो फरार आरोपियों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय मालथौन के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

कार्रवाई में डिप्टी रेंजर वीरेंद्र तिवारी, वनरक्षक वीर प्रताप सिंह, दिनेश मिश्रा,अंकुर राजपूत, रवि जोहरी,राजेन्द्र कुर्मी, राकेश प्रजापति तथा सुरक्षाकर्मी हरनाम कुर्मी एवं अन्नू प्रजापति की सराहनीय भूमिका रही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Katihar23 Nov

‘नौनिहालों की थाली पर डाका और खाकी-सफेदपोश गठजोड़ का पर्दाफाश ” ​पीएम पोषण योजना में ‘घूस का पोषण’ : जब रक्षक ही बन जाएं भक्षक,

लेखक : विजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार 22 नवंबर 2026, ​बिहार में प्रशासनिक व्यवस्था के भीतर भ्रष्टाचार की जड़ें…

पूरी खबर पढ़ें →
भक्ति, संस्कृति और मनोरंजन का संगम बनेगा कटाएघाट मेला, 24 नवंबर से आठ दिवसीय आयोजन बजरंग बली की भव्य शोभायात्रा से होगा शुभारंभ, कृष्ण रासलीला, लेजर शो, गंगा आरती और दंगल रहेंगे प
हादसे में मृतकों के परिजनों और घायलों को शीघ्र सहायता दिलाने मुख्यमंत्री से अनुरोध करेंगे भूपेन्द्र सिंह, मेडिकल कॉलेज में सभी जांचें निःशुल्क कराने के निर्देश
Sagar23 Nov

हादसे में मृतकों के परिजनों और घायलों को शीघ्र सहायता दिलाने मुख्यमंत्री से अनुरोध करेंगे भूपेन्द्र सिंह, मेडिकल कॉलेज में सभी जांचें निःशुल्क कराने के निर्देश

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*खुरई विधानसभा क्षेत्र के बांदरी अंचल के ग्राम गढ़ोला गोसाई…

पूरी खबर पढ़ें →
कहां है पूर्व नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसीया, 3 महीने से फरार गिरफ्तारी पर तीस हजार का इनाम
Sagar22 Nov

कहां है पूर्व नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसीया, 3 महीने से फरार गिरफ्तारी पर तीस हजार का इनाम

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्य प्रदेश के कटनी में पूर्व नगर पुलिस अधीक्षक…

पूरी खबर पढ़ें →
जमुनियां गोपाल गौशाला पहुंचे कलेक्टर आशीष तिवारी, गोवंश के रखरखाव की व्यवस्थाओं का लिया जायजा स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित गौशाला में 150 गायों की देखरेख, अजोला हरी खाद और बायोग
कटाएघाट में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 25 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे महापौर प्रीति सूरी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी एवं निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने नवदंपतियों को दिया
error: Content is protected !!