राजस्थान स्टेट ओपन का ईपीसीपी कैंप 13 मई से शुरू◼️इस वर्ष से कैंप आनलाइन होगा ◼️ सिरोही – राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल जयपुर स्वयंपार्टी शिक्षार्थियों को पीसीपी कैंप आनलाइन 13 मई 2024 से करवा रहा है। पहले यह कैंप ओफलाइन विद्यालयों में करवाया जाता था। शिक्षक गोपाल सिंह राव ने बताया कि स्टेट ओपन परीक्षा सत्र 2023-24 के पंजीकृत विद्यार्थियों को पीसीसी कैंप इस बार ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन करवाया जा रहा है। पंजीकृत विद्यार्थियों को मोबाइल ऐप के द्वारा ईपीसीपी कैंप एप्लिकेशन को डाउनलोड करके करना पड़ेगा। विद्यार्थी अपनी एसएसओ आईडी एवं जन्मतिथि से लॉगिन कर सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर से राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल नाम से सर्च करके तथा उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके उसे डाउनलोड करना होगा। यह कैंप 13 मई 2024 से शुरू हो रहा है। पंजीकृत विद्यार्थियों को यह सभी कक्षाओं को अटेंड करना अनिवार्य व अत्यावश्यक होगा।राव के अनुसार पंजीकृत विद्यार्थियों के एसएसओ आईडी होना जरूरी है। जिन विद्यार्थियों के पास एसएसओ आईडी नहीं है। वह ई मित्र से बनवाकर विद्यालय में आकर मैपिंग कर ले इसके बाद ही मोबाइल में यह कैंप खुल पाएगा ।अन्यथा पंजीकृत विद्यार्थी यह कैंप नहीं कर सकेंगे। प्रधानाचार्य श्रीमती हीरा खत्री व स्टेट ओपन प्रभारी दिनेश कुमार सुथार ने बताया कि यदि किसी विद्यार्थी को तकनीकी समस्या आती है या समझ में नहीं आता है तो विद्यालय समय में विद्यालय आकर के संपर्क करें। मोबाइल फोन पर किसी भी विद्यार्थी को समस्या का समाधान नहीं बताया जाएगा ।
*बसना में पत्रकारों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से मचा बवाल, एसपी से शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग*
19/02/2026
चौकी निवार थाना माधव नगर पुलिस द्वारा मारपीट के मामले में आरोपियों को किया गिरफतार
19/02/2026
शाहाबाद इंस्पेक्टर सस्पेंड, अरविंद राय संभालेंगे कमान, विजय कुमार बने बिलग्राम के नए प्रभारी
19/02/2026
गया l सदस्यता महा सशक्तिकरण अभियान
19/02/2026
हम पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह जिला संगठन प्रभारी गयाजी बीरेंद्र सिंह जी ने जिला कार्यालय गया मे आयोजित
19/02/2026
नजीबाबाद पुलिस ने चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
19/02/2026
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कलेक्टर–कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा*
19/02/2026
पूर्व मुख्य मंत्री अशोक गहलोत ने दौसा अस्पताल में सिलिकोसिस मरीजों से पूछा हालचाल
19/02/2026
दुबे कालोनी एवं पुरैनी में अवैध प्लाटिंग का आरोप
19/02/2026
स्वरोजगार योजनाओं में 31 मार्च तक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति कराएं # उद्योगों की स्थापना से आर्थिक विकास को गति मिलेगी # किसान मित्र सूर्य घर योजना का लाभ सभी किसानों को दें – मुख्य सचिव
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!