A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमहाराष्ट्र

नागपुर

20240703 075018 दीक्षाभूमि मे सोमवार को हुए आन्दोलन के बाद शासन ने पुलिस सुरक्षा बंदोबस्त यहा पर बढ़ा दिया है। दीक्षाभूमि मे सोमवार को निर्माण कार्य को लेकरआन्दोलन किया गया। जिसमे यहां निर्माण उपकरणो को नुकसान कर दिया गया। जिसके बाद कानून व सुरक्षा के नजर से यहा पर किसी के भी प्रवेश पर रोक लगा दी गई। दीक्षाभूमि के चालो तरफ से यातायात पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था। शाम को सात बजे के बाद यातायात शुरू किया गया। प्रवेश गेट बंद रखा गया। दीक्षाभूमि के नए प्रस्तावित भूमिगत पार्किंग के विरोध मे सोमवार को यहां पर बड़ी संख्या मे लोग रहां पर इकठ्ठा हो गये थे। विरोध-प्रदर्शन किये,जिसमे परिसर के अंदर निर्माण स्थल की सामग्री को भी नुकसान पहुंचाया गया। शासन द्वारा पार्किंग के काम को स्थगित करने की घोषणा किये जाने के बाद से माहौल शांत हुआ। किसी अप्रिय घटना होने से रोकने हेतु पुलिस ने यहा आने जाने पर रोक लगा दी। इस बीच यहा पर नियमित अभिवादन के लिए आने वाले अनुयायियो को भी प्रवेश नही दिया गया। आन्दोलन एवं यहं पर किये गए तोड़फोड़ से यहा पर जगह-जगह पर लोहे की सलाखें बखरी हुई पड़ी रहने से दुर्घटना की आशंका को देखते हुए परिसर के अंदर जाने रोक लगा दी गई है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!