A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकृषिखेलगढ़वाझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरदेशमनोरंजनमौसमलाइफस्टाइलशिक्षा

ब्रेकिंग न्यूज …सेप्टिक टैंक से गैस रिसाव से चार छात्राएं हुई बेहोश, मचा अफरा तफरी

श्री बंशीधर नगर प्रखंड अंतर्गत कोलझिंकी गांव में सेप्टिक टैंक से गैस रिसाव होने से उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोलझिकी की चार छात्राएं बेहोश हो गई।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा बंशीधर नगर से श्री बंशीधर नगर प्रखंड अंतर्गत कोलझिंकी गांव में सेप्टिक टैंक से गैस रिसाव होने से उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोलझिकी की चार छात्राएं बेहोश हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर की है। बेहोश होने की सूचना मिलते ही स्कूल में अफरा तफरी मच गई। स्कूल के शिक्षकों ने तत्काल इसकी सूचना अनुमंडल प्रशासन को दी।

Screenshot 2024 0705 172133एसडीओ प्रभाकर मिर्धा के निर्देश पर कार्यपालक दंडाधिकारी हंस हेंब्रम, थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक एवं अनुमंडल अस्पताल की डीएस डॉ सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने आनन फानन में स्कूल पहुंच कर बीमार बच्चियों की स्वास्थ्य जांच की। स्कूल में ही बच्चियों को स्लाईन चढ़ाया गया और दवा दी गई। जिसके बाद सभी के सेहत में सुधार हुआ।

Screenshot 2024 0705 172114घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार स्कूल के बगल में स्थित इम्तेयाज अंसारी के सेप्टिक टैंक से निकले गैस के कारण उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोलझिकी में अध्ययन रत चार छात्राएं बेहोश हो गई। उधर स्कूल पहुंचे कार्यपालक दंडाधिकारी हंस हेम्ब्रम ने घटना की विस्तृत जांच की।Screenshot 2024 0705 172032

Screenshot 2024 0705 172102जांच के दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी ने बताया की मामले की जांच की जा रही है बच्चियों की स्थिति अब ठीक है। उन्होंने बताया की मौके पर मौजूद थाना प्रभारी को पूरे मामले की जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। दोषी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!