A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमहाराष्ट्र

नागपुर

20240706 193840 भारत सरकार ने स्टेनलेस स्टील,एल्युमीनियम के रसोई मे उपयोग होने वाले बर्तनो पर आईएसआई मार्क होना अनिवार्य कर दिया है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग ने मार्च 2024मे गुणवत्ता नियंत्रण आदेश जारी कर रसोई के बर्तनो के लिए आईएसआई मार्क अनिवार्य कर दिया था। भारतीय मानक ब्यूरो ने शुक्रवार को घोषणा की कि भारत सरकार ने उपभोक्ता सुरक्षा एवं उत्पाद की गुणवत्ता मे सुधार लाने के लिए स्टेनलेस स्टील, एल्युमीनियम के रसोई के बर्तनो के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता मानको का पूरा करना अनिवार्य कर दिया है। बीएसआई द्वारा विकसित भारतीय मानक संस्थान चिन्ह,उत्पाद,की गुणवत्ता और सुरक्षा का आश्वासन देता है।जिस पर बीएसआई मानक चिन्ह नही लगा हो ऐसे किसी भी स्टेनलेस स्टील, एल्युमीनियम बर्तन के निर्माण, आयात,बिक्री या भंडारण के लिए प्रतिबंध लगाता है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!