A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

लंभुआ तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

लंभुआ तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजनIMG 20240706 WA0050

 

संपूर्ण समाधान दिवस में आई 205 शिकायतें,10 शिकायत का हुआ निस्तारण

 

लंभुआ सुलतानपुर। लंभुआ तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया समाधान दिवस का आयोजन तहसीलदार देवानंद तिवारी की अध्यक्षता में किया गया।

 

संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को तहसीलदार देवानंद तिवारी के सामने 205 शिकायतें आई जिसमें राजस्व विभाग से 119 पुलिस विभाग से 24 विकास विभाग से 18 एवं अन्य विभाग से 34 शिकायतें आई इस दौरान 10 शिकायत का ही निस्तारण हो पाया। इस दौरान तहसीलदार देवानंद तिवारी आई शिकायतों का जल्द से जल्द गुणवत्ता युक्त एक समाधान करने से निर्देश देते हुए कहा संपूर्ण समाधान दिवस सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह जल्द से जल्द शिकायतों का निस्तारण करें और इसकी जानकारी फरियादियों को भी दें। इस दौरान नौगवां निवासी दयाराम ने बताया कि उनके राशन कार्ड पर किसी और का नाम दर्ज हो गया है जिसको काटा जाना आवश्यक है। भेड़ौरा निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनके जमीन को कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है वह 6 माह से तहसील का चक्कर लगा रहे हैं मलिकपुर निवासी राम सजीवन मैंने बताया कि उनके पड़ोसियों ने मार्ग को अवरुद्ध कर दिया है सबसुखपुर निवासी लक्ष्मीकांत पांडे ने विकलांग आवास भिलाई जाने की मांग की भगवानपुर निवासी विद्या देवी ने बताया कि उसके पड़ोसी सारंगई के बल पर उसका मकान बनाने नहीं दे रहे हैं वहीं लंभुआ नगर पंचायत के शिवनगर वार्ड के सभासद सुनीता के साथ पहुंची दर्जनों लोगों ने मार्ग बनवाने के लिए तहसीलदार से गुजारिश की। सबसुखपुर निवासी सीता राम ने बताया कि मार्ग पर जल भराव अधिक हो गया है जिसे आने-जाने में परेशानी हो रही है। नगर पंचायत लंभुआ के गांधीनगर निवासिनी पूजा झा ने बताया कि उसकी जमीन पर फर्जी वरासत हो रही है जिसे रोका जाना आवश्यक है।

इस दौरान नायब तहसीलदार रूबी यादव,सीओ अब्दुस सलाम खान, सभी थानों के पुलिस अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे

Back to top button
error: Content is protected !!