
आज दिनांक 13.07.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा आमस थाना का निरीक्षण कर लंबित एवं महत्वपूर्ण कांडों की समीक्षा की गई। इस दौरान अनुसंधान की प्रगति एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति का अवलोकन करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को कांडों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन, फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, लंबित वारंटों के निष्पादन, नियमित वाहन जांच, अपराध नियंत्रण तथा आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज






