A2Z सभी खबर सभी जिले की

पंडित रमापति शुक्ल हरित क्रांति एवं शिक्षण सेवा संस्थान द्वारा “पौधरोपण 2026” महाअभियान का शुभारंभ

IMG 20260713 192821

गोरखपुर।

रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी

पंडित रमापति शुक्ल हरित क्रांति एवं शिक्षण सेवा संस्थान द्वारा “पौधरोपण 2026” महाअभियान का शुभारंभ

जनपद गोरखपुर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्रांति के उद्देश्य से पंडित रमापति शुक्ल हरित क्रांति एवं शिक्षण सेवा संस्थान द्वारा “पौधरोपण 2026” अभियान प्रारंभ किया गया है। अभियान का मुख्य संदेश है—

“हर हाथ एक पौधा लगाए, बापी बाबा का सपना सजाए।”

इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।

इस पुनीत कार्य में गुरु चरण सेवा ट्रस्ट एवं सर्वोदय खालसा जनसेवा संस्थान ने भी पूर्ण सहयोग एवं सहभागिता का संकल्प लिया है। दोनों संस्थाओं ने समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाकर धरती को हरा-भरा बनाने में अपना योगदान दें।

अमनदीप सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो हमारा क्षेत्र ही नहीं, पूरा देश हरियाली की ओर अग्रसर होगा।

सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, विद्यालयों, युवाओं एवं स्वयंसेवकों से अनुरोध है कि इस जनहित अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधरोपण करें तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाएँ।

“आओ मिलकर धरती को हरा-भरा बनाएं, जीवन को सुरक्षित बनाएं।”

Back to top button
error: Content is protected !!