?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
अन्य खबरेकृषिक्राइमगढ़वाझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरमनोरंजनलाइफस्टाइलसोनभद्र

ब्रेकिंग न्यूज़ ..प्रेमी जोड़े की बेरहमी से पिटाई किये जाने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

नगर ऊंटारी थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बिलासपुर में मंगलवार को प्रेमी जोड़े की बेरहमी से पिटाई किये जाने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा बंशीधर नगर से : नगर ऊंटारी थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बिलासपुर में मंगलवार को प्रेमी जोड़े की बेरहमी से पिटाई किये जाने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त रस्सा एवं घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग करने में प्रयुक्त मोबाईल को जब्त कर लिया है। इसकी जानकारी एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने बुधवार को नगर ऊंटारी थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

Screenshot 2024 0703 171938उन्होंने बताया कि नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के बिलासपुर में मंगलवार को एक प्रेमी जोड़े को बिलासपुर के ग्रामीणों के द्वारा रस्सा से बांध कर पिटाई किये जाने एवं पिटाई से संबंधित वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक, पुअनि जितेंद्र कुमार, सअनि प्रेमदान लकड़ा एवं पुलिस बल ने बिलासपुर पहुंचकर मामले की जांच की।

IMG 20240703 WA0179जांच के दौरान प्रेमी जोड़े के साथ मारपीट करने, वीडियो बनाने एवं वीडियो वायरल करने के मामले में चार लोगों दिलीप कुमार, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, चंदन विश्वकर्मा एवं सुखदेव विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार चारों लोगों ने अपनी संलिप्त स्वीकार की। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्याय हिरासत में भेज दिया।

IMG 20240703 WA0179

उन्होंने बताया कि बिलासपुर की घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। अगर इस तरह के मामले सामने आते हैं तो लोग सबसे पहले गांव के मुखिया, बीडीसी एवं पुलिस को तत्काल सूचना दें।

IMG 20240703 WA0177

एसडीपीओ ने श्री बंशीधर नगर अनुमंडल वासियों से अपील करते हुये कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में इस तरह की घटना होने पर वे पुलिस को तत्काल सूचना दें, पुलिस विधिसम्मत कार्रवाई करेगी। प्रेसवार्ता में पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह एवं थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!