Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: मुख्यमंत्री ने नीट यूजी परीक्षा-2026 की तैयारियों की वीसी के माध्यम से की समीक्षा।

17 Jun 2026, 08:47 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM
IMG 20260617 084317
जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला 

 

सिंगरौली: मुख्यमंत्री ने नीट यूजी परीक्षा-2026 की तैयारियों की वीसी के माध्यम से की समीक्षा।

पारदर्शिता और शांतिपूर्ण ढंग से नीट परीक्षा आयोजित कराएं – मुख्यमंत्री

सिंगरौली:  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली नीट यूजी परीक्षा-2026 की तैयारियों की समीक्षा की। यह परीक्षा प्रदेश के 30 जिलों के 283 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को नीट प्रवेश परीक्षा की तैयारियों के संबंध में निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रों में सुरक्षा के उचित प्रबंध करें। पूरी पारदर्शिता और शांतिपूर्ण ढंग से नीट परीक्षा संपन्न कराएं। परीक्षा के आयोजन में किसी भी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर उत्तरदायी अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि परीक्षा के सफल एवं सुचारु संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ समयपूर्व पूर्ण कर ली जाएँ।मुख्यमंत्री ने कहा कि कलेक्टर स्तर पर परीक्षा तैयारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की जाए तथा परीक्षा संचालन के लिए कंट्रोल रूम एवं नोडल अधिकारियों की समय पर नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रश्न पत्रों का परिवहन सुरक्षा मजिस्ट्रेट एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में किया जाए। मुख्यमंत्री ने परीक्षा केन्द्रों में दो स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों के भीतर सीसीटीवी, जैमर एवं फ्रिस्किंग प्वाइंट सहित अन्य व्यवस्थाएँ एनटीए द्वारा की जाएँगी, जबकि केन्द्रों के बाहरी क्षेत्र में राज्य पुलिस बल द्वारा निगरानी रखी जाएगी। महिला अभ्यर्थियों के लिए पृथक फ्रिस्किंग प्वाइंट बनाए जाएँ तथा पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए।मुख्यमंत्री ने सभी परीक्षा केन्द्रों पर अनिवार्य रूप से जनरेटर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी केन्द्रों पर ठंडे पेयजल, स्वच्छ शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध रहें। साथ ही प्रत्येक केन्द्र पर चिकित्सकीय स्टाफ, प्राथमिक उपचार किट, ओआरएस एवं आवश्यक दवाओं सहित तैनात रहे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि परीक्षा अवधि में विद्यार्थियों के परिवहन में उपयोग होने वाली बसों की पुनः फिटनेस जांच कराई जाए तथा परीक्षा केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का पूर्व ट्रायल निरीक्षण भी सुनिश्चित किया जाए। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुपम राजन ने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनमें 20 जून तक जैमर भी लगा दिए जाएंगे। नीट परीक्षा 21 जून को आयोजित की जा रही है। इस दिन जबलपुर में विश्व योग दिवस कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति जी शामिल होंगी। राष्ट्रपति जी के दौरे के रूट में शामिल 6 परीक्षा केन्द्रों में परीक्षार्थियों के सुगम आवागमन के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में यातायात प्रबंधन, भीड़ प्रबंधन, हल प्रश्नपत्रों को जमा करने तथा दूर स्थित परीक्षा केन्द्रों के लिए बसों की व्यवस्था के निर्देश दिए गए। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष से कलेक्टर गौरव बैनल, पुलिस अधीक्षक सियाज के.एम., संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई,80 पाव DCR सागर गोल्ड ग्रेन व्हिस्की, कुल 14 लीटर कीमत ₹9,600 की अवैध शराब जब्त
Sagar23 Sep

अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई,80 पाव DCR सागर गोल्ड ग्रेन व्हिस्की, कुल 14 लीटर कीमत ₹9,600 की अवैध शराब जब्त

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं एसडीओपी प्रकाश मिश्रा के…

पूरी खबर पढ़ें →
एक अंक के फेर में ₹1.87 लाख की टैक्स डिमांड? नगर पालिका मकरोनिया को सात दिन का नोटिस
Sagar23 Sep

एक अंक के फेर में ₹1.87 लाख की टैक्स डिमांड? नगर पालिका मकरोनिया को सात दिन का नोटिस

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मकरोनिया नगर पालिका के संपत्ति कर रिकॉर्ड को…

पूरी खबर पढ़ें →
शासकीय कार्य में लापरवाही पाए जाने पर तहसील बल्देवगढ़ में पदस्थ सहायक वर्ग-3 कर्मचारी निलंबित
Sagar23 Sep

शासकीय कार्य में लापरवाही पाए जाने पर तहसील बल्देवगढ़ में पदस्थ सहायक वर्ग-3 कर्मचारी निलंबित

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो के मामले में…

पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस की इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर से मुठभेड़,इनामी बदमाश मनीष लोधी एवं उसका साथी आशीष साहू घायल, दो देशी कट्टे व 05 खाली राउंड बरामद
Sagar23 Sep

पुलिस की इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर से मुठभेड़,इनामी बदमाश मनीष लोधी एवं उसका साथी आशीष साहू घायल, दो देशी कट्टे व 05 खाली राउंड बरामद

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * थाना बड़ा एवं विनायका क्षेत्र में जहरीली शराब…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!