Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: कलेक्टर की अध्यक्षता में हनुमान मंदिर ट्रस्ट की बैठक आयोजित हुई।

19 Jun 2026, 09:06 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM
IMG 20260619 085114
Oplus_131072

 

 

सिंगरौली: कलेक्टर की अध्यक्षता में हनुमान मंदिर ट्रस्ट की बैठक आयोजित हुई।

 

मंदिर के विस्तारीकरण एवं प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर हुई चर्चा

(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)

सिंगरौली: कलेक्टर श्री गौरव बैनल की अध्यक्षता में  एवं समिति के सदस्यो के उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में हनुमान मंदिर ट्रस्ट की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हनुमान मंदिर के विस्तारीकरण, परिसर प्रबंधन एवं ट्रस्ट संचालन से संबंधित प्रस्तावित बायलॉज पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए आवश्यक सुझाव दिए गए तथा ट्रस्ट के सदस्यों के भी सुझाव भी प्राप्त किए गए।

शासन संधारित मंदिर की सम्पत्ति सुरक्षित करने के निर्देश – बैठक के दौरान कलेक्टर ने शासन संधारित मंदिर की संपत्तियों को सुरक्षित करने के निर्देश देते हुए उपखंड अधिकारियों से कहा कि एक सप्ताह के भीतर जीपीएस आधारित हनुमान मंदिर प्रांगण एवं उसके आसपास स्थित शासकीय भूमियों का नक्शा तैयार किया जाए। साथ ही मंदिर के आसपास स्थित संपत्तियों का सर्वे कर परीक्षण करें एवं अतिक्रमण पाए जाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

सीसीटीवी निगरानी एवं दान राशि जमा करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश- मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने हेतु कलेक्टर ने सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश दिए, ताकि पर्वों के दौरान भीड़ प्रबंधन में सहूलियत मिल सके। उन्होंने कहा कि दान पेटी में प्राप्त राशि कैमरों की निगरानी में उपखण्ड अधिकारी अथवा तहसीलदार की उपस्थिति में ट्रस्ट द्वारा निर्धारित बैंक खाते में जमा कराई जाए तथा इसकी जानकारी ट्रस्ट के सदस्यों एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय को भी उपलब्ध कराई जाए।

धार्मिक आयोजनों से प्राप्त राशि के सुव्यवस्थित उपयोग पर जोर- कलेक्टर ने ट्रस्ट के सदस्यों से कहा कि प्रस्तावित बायलॉज के माध्यम से मंदिर की आय एवं संसाधनों के सुव्यवस्थित उपयोग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि हनुमान जयंती, जगन्नाथ यात्रा, जन्माष्टमी सहित अन्य धार्मिक आयोजनों में प्राप्त राशि का उपयोग ट्रस्ट के परामर्श से मंदिर व्यवस्था एवं विस्तारीकरण कार्यों में किया जाए तथा इन व्ययों का नियमित ऑडिट भी कराया जाए।

ट्रस्ट को सुदृढ़ बनाने के लिए बायलॉज जारी करने के दिए निर्देश -बैठक  के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था, वित्तीय व्यवस्था, ट्रस्ट के सदस्यों का चयन, शासन संधारित मंदिर की संपत्ति की सुरक्षा आदि पर विस्तृत प्रावधान तैयार किए गए हैं। संबंधित बायलॉज जारी करने के निर्देश दिए गए।

श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश- कलेक्टर ने मंदिर प्रबंधन के संबंध में आमजन से भी सुझाव प्राप्त करने की बात कही। साथ ही मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, बैठक व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के समुचित प्रबंध करने के निर्देश भी दिए।बैठक में अपर कलेक्टर पी.एस. त्रिपाठी, एसडीएम श्री सुरेश जाधव, तहसीलदार श्री अभिषेक यादव सहित हनुमान मंदिर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई,80 पाव DCR सागर गोल्ड ग्रेन व्हिस्की, कुल 14 लीटर कीमत ₹9,600 की अवैध शराब जब्त
Sagar23 Sep

अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई,80 पाव DCR सागर गोल्ड ग्रेन व्हिस्की, कुल 14 लीटर कीमत ₹9,600 की अवैध शराब जब्त

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं एसडीओपी प्रकाश मिश्रा के…

पूरी खबर पढ़ें →
एक अंक के फेर में ₹1.87 लाख की टैक्स डिमांड? नगर पालिका मकरोनिया को सात दिन का नोटिस
Sagar23 Sep

एक अंक के फेर में ₹1.87 लाख की टैक्स डिमांड? नगर पालिका मकरोनिया को सात दिन का नोटिस

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मकरोनिया नगर पालिका के संपत्ति कर रिकॉर्ड को…

पूरी खबर पढ़ें →
शासकीय कार्य में लापरवाही पाए जाने पर तहसील बल्देवगढ़ में पदस्थ सहायक वर्ग-3 कर्मचारी निलंबित
Sagar23 Sep

शासकीय कार्य में लापरवाही पाए जाने पर तहसील बल्देवगढ़ में पदस्थ सहायक वर्ग-3 कर्मचारी निलंबित

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो के मामले में…

पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस की इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर से मुठभेड़,इनामी बदमाश मनीष लोधी एवं उसका साथी आशीष साहू घायल, दो देशी कट्टे व 05 खाली राउंड बरामद
Sagar23 Sep

पुलिस की इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर से मुठभेड़,इनामी बदमाश मनीष लोधी एवं उसका साथी आशीष साहू घायल, दो देशी कट्टे व 05 खाली राउंड बरामद

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * थाना बड़ा एवं विनायका क्षेत्र में जहरीली शराब…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!