Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम. ने किया परेड एवं पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण।

20 Jun 2026, 09:16 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

IMG 20260619 191437

 

 

सिंगरौली: पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम. ने किया परेड एवं पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण।

(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)

पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज़ के.एम. द्वारा पुलिस लाइन पचौर में आयोजित साप्ताहिक जनरल परेड का निरीक्षण किया गया , प्रातः 07:00 बजे पुलिस अधीक्षक के आगमन पर परेड द्वारा सलामी दी गई। इसके उपरांत विभिन्न प्लाटूनों का निरीक्षण करते हुए जवानों के अनुशासन, वेशभूषा, टर्नआउट एवं परेड की गुणवत्ता का अवलोकन किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट वेशभूषा, प्रभावशाली टर्नआउट एवं अनुशासित प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशंसा की गई तथा उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत किया गया। तत्पश्चात जवानों द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत कर पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गई।

 

परेड उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा शासकीय वाहनों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने वाहनों की साफ-सफाई, तकनीकी स्थिति, नियमित रख-रखाव तथा रन डायरी के अद्यतन संधारण की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी संसाधनों को सदैव परिचालन योग्य स्थिति में रखने के निर्देश दिए, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

 

आर्डरली रूम में की गई प्रकरणों की सुनवाई एवं समस्याओं का निराकरण

 

जनरल परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम. (भा.पु.से.) द्वारा आर्डरली रूम का आयोजन कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सीधे संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान अवकाश से अनधिकृत रूप से गैरहाजिर रहने संबंधी प्रकरणों की सुनवाई की गई। साथ ही स्थानांतरण, सेवा संबंधी एवं अन्य विभागीय आवेदनों तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। संबंधित प्रकरणों के यथाशीघ्र एवं नियमानुसार निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को प्रदान किए गए

 

पुलिस लाइन की शाखाओं का किया निरीक्षण

 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन के प्रधान लेखा कक्ष, शस्त्रागार शाखा, स्टोर शाखा एवं वाहन शाखा का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, शस्त्रों के सुरक्षित रख-रखाव, सामग्री प्रबंधन एवं शाखाओं की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बन सके।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर उमेश प्रजापति, एस.डी.ओ.पी. चितरंगी राहुल सैयाम, रक्षित निरीक्षक केशव सिंह चौहान, थाना प्रभारी विंध्यनगर श्रीमती अर्चना दिवेदी, थाना प्रभारी अजाक राजेन्द्र पाठक, थाना प्रभारी मोरवा ज्ञानेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक संदीप नामदेव, अरुण सिंह, सूबेदार आशीष तिवारी सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन एवं जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई,80 पाव DCR सागर गोल्ड ग्रेन व्हिस्की, कुल 14 लीटर कीमत ₹9,600 की अवैध शराब जब्त
Sagar23 Sep

अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई,80 पाव DCR सागर गोल्ड ग्रेन व्हिस्की, कुल 14 लीटर कीमत ₹9,600 की अवैध शराब जब्त

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं एसडीओपी प्रकाश मिश्रा के…

पूरी खबर पढ़ें →
एक अंक के फेर में ₹1.87 लाख की टैक्स डिमांड? नगर पालिका मकरोनिया को सात दिन का नोटिस
Sagar23 Sep

एक अंक के फेर में ₹1.87 लाख की टैक्स डिमांड? नगर पालिका मकरोनिया को सात दिन का नोटिस

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मकरोनिया नगर पालिका के संपत्ति कर रिकॉर्ड को…

पूरी खबर पढ़ें →
शासकीय कार्य में लापरवाही पाए जाने पर तहसील बल्देवगढ़ में पदस्थ सहायक वर्ग-3 कर्मचारी निलंबित
Sagar23 Sep

शासकीय कार्य में लापरवाही पाए जाने पर तहसील बल्देवगढ़ में पदस्थ सहायक वर्ग-3 कर्मचारी निलंबित

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो के मामले में…

पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस की इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर से मुठभेड़,इनामी बदमाश मनीष लोधी एवं उसका साथी आशीष साहू घायल, दो देशी कट्टे व 05 खाली राउंड बरामद
Sagar23 Sep

पुलिस की इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर से मुठभेड़,इनामी बदमाश मनीष लोधी एवं उसका साथी आशीष साहू घायल, दो देशी कट्टे व 05 खाली राउंड बरामद

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * थाना बड़ा एवं विनायका क्षेत्र में जहरीली शराब…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!